spot_img
30.7 C
New Delhi
Tuesday, April 16, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की बेटी और बहू को दिया बहुत बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। मोदी मंत्रीमंडल में शामिल होने के बाद केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहली बार झारखंड के रामगढ़ पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया है। भाजपा ने कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री बनाया है।

बिहार JDU में गुटबाजी! RCP सिंह के स्वागत समारोह से दूर रहे ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा

शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की बेटी और बहू को केंद्र में मंत्री बनाकर महिलाओं को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े काम करना है। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में क्षेत्र के लोगों का जो आशीर्वाद मिल रहा है। उसे मैं जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड में कुछ करने की उनके दिल में टीस है।

झारखंड: CCL और CMPFO ने मृत महिला के नाम पर किया लाखों रूपये का भुगतान

केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबू कुंवर सिंह एवं पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्री अन्नपूर्णा देवी के साथ हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा और मांडू विधायक जे पी पटेल भी चल रहे थे। वहीं पूरे कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू कर रहे थे। रथ पर सवार केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद जयंत सिंहा, विधायक जेपी पटेल का जगह-जगह स्वागत किया गया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत सुभाष चौक के निकट झारखंड यादव महासभा द्वारा अन्नपूर्णा देवी का तलवार प्रदान कर और पगड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

झारखंड: CBI ने संभाली धनबाद ADJ उत्तम आनंद मर्डर मामले की कमान

जन आशीर्वाद यात्रा मैं मांडू विधायक जेपी पटेल, पूर्व विधायक जीतूचरण राम के अलावा भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय हजारीबाग जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक यादव, सुमन कुमार, सूर्यवंश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि शामिल थे।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 12:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles