नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने स्टाइल के लिए चर्चें में रहती है। एक्ट्रेस को लेकर हमेशा ही फैंस तारीफें करते थकतें नहीं हैं जाहिर है कि उनका अंदाज ही ऐसा है। अब प्रियंका लंदन में सुर्खियां बटोर रही हैं।
दरअसल बात ऐसी है कि, प्रियंका चोपड़ा एक मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने लंदन गई हुई हैं। ब्रांड के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस हाई स्लिट वाले गोल्डन कलर के खूबसूरत गाउन में नजर आईं।
अब उनका यह लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इसीलिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।
इससे पहले भी देसी गर्ल लाइम लाइट में रही थी उसके पीछे का कारण था छेलो शो। मेकअप ब्रांड को प्रमोट करने से पहले एक्ट्रेस छेलो शो को लेकर खबरों में बनी हुई थीं क्योंकि लंदन जाने से पहले प्रियंका ने लॉस एंजेलिस में भारत की तरफ से ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री फिल्म छेलो शो की एक खास स्क्रीनिंग ऑर्गेनाइज की थी।