spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

मथुरा की महापंचायत में प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा पर सीधा निशाना

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी ने नए कृषि कानून के चलते मथुरा में महापंचायत की है आज। इस महापंचायत में प्रियंका ने सीधे तौर पर भाजपा पर कई सारे सवाल कर दिए है। जहां तक ही प्रियंका ने तो ये भी कह दिया कि कहीं ऐसा ना हो कि भाजपा गोवर्धन पर्वत को ही ना बेचे डाले। प्रियंका के अनुसार किसान कानून को अरबपतियों के लिए बनाया गया है।

आपको बता दे कि पंचायत के दैरान जैसे ही प्रियंका गांधी मंच पर पहुंची लोगों ने उनके नाम के नारे लगाना शुरु कर दिया, वहीं साथ में देखा जा रहा था कि प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। और कैसे लोगों में खुशी का माहौल था कैसे लोगों को प्रियंका की बातें और उनके विचारों का प्रभाव दिखाई दे रहा था। प्रियंका गांधी ने मंच पर पहुंचकर कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यहां खड़ी हूं। बांकेबिहारी महाराज की जय, गिरिराज महाराज की जय, जमुना मैया की जय के साथ अपना भाषण शुरू किया।

ममता सरकार पर बरसे PM मोदी, कहा-बंगाल को ‘टोलामुक्त’ और ‘रोजगार युक्त’ बनाएंगे

इस पंचायत को सफल और सहीं बनाने के लिए काग्रेंस कार्य़कत्ता पहले ही मथुरा पहुंच चुके है, और अपने-अपने काम को कर रहे है, इसमें कांग्रेस के केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों की टीम शामिल है। और कुछ बड़े नेता कई बड़े नेता कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के साथ भी आएंगे।

जानकारी मिली है कि इस पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, जिला प्रभारी अमित सिंह आदि शामिल हैं जबकि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला, प्रमोद तिवारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदीप जैन, विवेक बंसल, पंकज मलिक और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी आएंगे।

कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि पहले प्रियंका गांधी वृंदावन जाएगी और भ्रमण करने के बाद से यमुना में स्नान कर संतों से मुलाकात करेंगी पर अब अचानक से सारा प्लान बदल गया है। अब खबर आ रही है कि प्रियंका गांधी पहले महापंचायत को संबोधित करेगी उसके बाद वहां के अन्य काम करेंगी ताकि भीड़ के वजह से कोई भी समस्या खड़ी ना हो।

शिवसेना ने पेट्रोल-डीजल को लेकर अमिताभ और अक्षय के खिलाफ दिया बड़ा बयान

गौरतलब है कि कृषि कानून को लेकर पहले से किसान ने कई दिनों तक आंदोलन जारी रखा जिसकी वजह से कई सारी चीजों देश की जनता के सामने आई पर सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला। इस आंदोलन के बीच में लाल किला हिंसा भी हुई थी जिसने दिल्ली में कई दिनों तक डर का माहौल रहा, पर कुछ वक्त बाद सब ठीक हो गया। अब इसके चलते कांग्रेस नेता कई सारी पंचायत और अलग-अलग जगह लोगों से बात-चीत कर रहे है।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 6:53 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles