spot_img
37.9 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Priyanka Gandhi Vadra ने जारी किया Congress Manifesto, पढ़िए क्या-क्या घोषणाएं हुईं?

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र (Congress Manifesto) जारी किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र का नाम उन्नति विधान रखा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, हमारी सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। जिन लोगों को आवारा पशुओं की वजह से हुए नुकसान को झेलना पड़ा उन्हें 3,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा और गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी।

आगरा में Priyanka Gandhi के रोड शो के बाद कांग्रेस प्रत्याशी समेत 2500 लोगों पर केस दर्ज
सरकार में आने पर 20 लाख सरकारी नौकरियां देगी कांग्रेस

यूपी विधानसभा चुनाव (Priyanka Gandhi Vadra) के लिए कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र (Congress Manifesto) के बारे में बताते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने बताया कि, सरकार आने पर बिजली बिल माफ होंगे, COVID प्रभावित परिवारों को 25,000 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही कांग्रेस 20 लाख सरकारी नौकरियां देगी।

प्रियंका का भाजपा पर निशाना

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) ने भाजपा पर निशाना साधा है। ट्वीट कर कहा, ‘भाजपा को अपने “घोषणा पत्र” का नाम धोखा पत्र रखना चाहिए। 70 सालों की रट लगाने वाली भाजपा 5 सालों में अपने घोषणापत्र के 1/4 वादे भी नहीं पूरे कर पाई। न 5 सालों के काम का हिसाब, न ही भविष्य निर्माण का कोई विजन। इसलिए कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को कॉपी-पेस्ट करके अपना काम चला रही है।’

10 मार्च को आएगा यूपी विधानसभा चुनाव का रिजल्ट

यूपी में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव के लिए सभी दलों ने पूरा दमखम लगा दिया है। वहीं पार्टी लगातार उम्मीदवारों का ऐलान कर रही है। उत्तर प्रदेश में 403 विधानसभा क्षेत्रों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। इस दौरान यूपी में में मतदान 10 फरवरी, 14, 20, 23, 27 फरवरी और 3 और 7 मार्च को सात चरणों में होंगे। वहीं, मतों की गिनती 10 मार्च को होगी।

‘उन्नति विधान’ में कांग्रेस के वादे
  • किसानों का पूरा कर्ज माफ होगा, सरकार बनने पर 10 दिनों के अंदर ऐसा होगा।
  • जिन परिवारों को कोरोना की मार सबसे ज्यादा पड़ी उन्हें 25 हजार की मदद करेंगे।
  • 20 लाख नौकरियां देंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ 8 लाख नए रोजगार के मौके उपलब्ध कराएंगे।
  • बीमार होने पर लोगों को 10 लाख तक का इलाज मुफ्त होगा।
  • आवारा पशुओं का नुकसान झेलने वालों को तीन हजार की मदद दी जाएगी। गोधन न्याय योजना शुरू की जाएगी। इसमें 2 रुपए किलो में गोबर खरीदा जाएगा।
  • सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। आउटसोर्सिंग बंद करेंगे।
  • झुग्गी वाली जमीन आपके नाम की जाएगी।
  • महिला पुलिसकर्मियों को उनके गृह जनपद में पोस्टिंग होगी।
  • पूर्व सैनियों के लिए एक विधानपरिषद की सीट
  • पत्रकारों के खिलाफ दायर मुकदमों को खत्म करेंगे।
  • ग्राम प्रधान का वेतन छह  हजार महीना और चौकीदारों का वेतन पांच हजार तक बढ़ाया जाएगा।
  • शिक्षकों के खाली दो लाख पदों को भरा जाएगा, एडहॉक शिक्षकों और शिक्षामित्रों का नियमितिकरण किया जाएगा।
  • संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
  • कोरोना के दौरान जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles