नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। प्रियंका गांधी ने कहा भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की रिपोर्ट से, उत्तर प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ जाने का खुलासा हुआ है, लेकिन राज्य की भाजपा सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।
काबुल एयरपोर्ट से150 भारतीयों के अपहरण की खबर गलत, सभी लोग सुरक्षित!
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि‘‘कैग रिपोर्ट ने उप्र सरकार के कई विभागों में हजारों करोड़ के घोटाले उजागर किए हैं। आखिर कब तक सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालेगी? उप्र की जनता के हजारों करोड़ रुपये घोटालों की भेंट चढ़ गए और सरकार के पास कोई जवाब ही नहीं है।’’
कैग रिपोर्ट ने उप्र सरकार के कई विभागों में हजारों करोड़ के घोटाले उजागर किए हैं।
आखिर कब तक सरकार अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालेगी? उप्र की जनता के हजारों करोड़ घोटालों की भेंट चढ़ गए और सरकार के पास कोई जवाब ही नहीं है। pic.twitter.com/k1WTds39TO
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 26, 2021
सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री की तारीफ, सभी दलों ने सरकार के काम को सराहा
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने बिजली के दाम को लेकर भी उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘उप्र में किसानों के लिए बिजली के दाम कई बार बढ़ चुके हैं। डीजल के दाम तो 100 बार से अधिक बढ़ चुके हैं। लेकिन किसान के गन्ने के दाम में 2017 से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई। आखिर किसानों के साथ ये अन्याय क्यों?’’