spot_img
36.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

सहारनपुर में आज होगी प्रियंका गांधी की बैठक, जिलें में पुलिस ने लगाई धारा 144

नई दिल्ली। खबर आई है कि सहारनरपुर के चिलकाना में आज किसानों की महापंचायत होगी, जिसको काग्रेंस की महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) संबोधित करेंगी। जहां पर बड़ी संख्या में किसान की मौजूदगी रहेंगी। साथ में जिलें में पुलिस ने धारा 144 भी लगी दी है। जिससे सारे दिन भर का कार्यक्रम शांति और समझौते के साथ हो सके।

PM मोदी का विपक्ष पर जोरदार हमला, कहा-विरोध के लिए ढेरों मुद्दे, लेकिन देश…

सहारनपुर में प्रियंका की बैठक

किसान ने तो देश भर मे अपना मुद्दा और अपनी बात को जोर-शोर से आंदोलन के जारिए बता दी है जिससे साफ हो गया है कि किसानों के पास अपनी कई सारी समस्या है। भाजपा सरकार नें तो किसानों की बात मानी नहीं उनका फैसला अपना जो था वही रहा। अब किसानों की सुनने और उनको समझनें काग्रेंस सरकार नए-नए कदम उठा रही है।

इसी कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सहारनपुर के चिलकाना गांव में पंचायत करने जा रही है। खबर है कि पहले तो प्रियंका गांधी मां शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेकने के लिए जाएगी। इसके बाद पंचायत के जारिए सियासी तीर चलाएंगी और किसानों की पीड़ा, उनकी सिकायतें सुनकर अपनी राय देगीं।

इसी सिलसिले में गांव के पूर्व विधायक इमरान मसूद ने बताया कि- ‘बुधवार दोपहर दो बजे महासचिव प्रियंका गांधी किसान पंचायत में पहुंचेंगी। मंच तैयार है और कार्यक्रम स्थल पर लगभग 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इतने ही लोगों के खड़ा होने की व्यवस्था है। पैठ बाजार और पशु मंडी स्थल में वाहन पार्किंग रहेगी। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को संभालने के लिए वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी।’

दिल्ली: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर, युवती के साथ किया दुष्कर्म

अगर बात सुरक्षा की करें तो इस पंचायत में पूरी तरह से सुरक्षा के इंतजाम किए गए है ताकि किसी तरह की कोई जन-मन हानि ना हो और किसी भी तरह से पंचायत में मौजूद सदस्यों को और काग्रेंस कार्यकर्ताओं को कोई दिक्कत ना हो। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि- ‘कार्यक्रम स्थल पर छह एसएचओ, 10 सब इंस्पेक्टर, 40 कांस्टेबल, एक प्लाटून पीएसी, एक व्रज वाहन, 10 महिला कांस्टेबल, पांच ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के अलावा थाना चिलकाना की पुलिस भी शामिल रहेगी।’

गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए चिलकाना स्थान काफी मायने रखता है क्योंकि कांग्रेस का पूराना नाता है इससे। साल 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी आई थी यहां और तत्कालीन सिंचाई मंत्री महमूद अली खान के चुनाव के लिए प्रचार किया था।इसके बाद 1983 में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राजीव गांधी भी यहां पहुंचे थे और बड़ी जनसभा को संबोधित किया था।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 6:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles