नई दिल्ली: पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) के बोल बिगड़ गए है। पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) के करीब आते ही कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के बीच बयान बाजियों का दौर तेज होने लगा है। मनीष सिसोदिया और परगट सिंह के मध्य शिक्षा ढांचे पर विवाद के बाद अब मुख्यमंत्री ‘चरणजीत सिंह चन्नी’ और दिल्ली के मुख्यमंत्री ‘अरविंद केजरीवाल’ आमने-सामने हैं।
UP: Akhilesh Yadav को जिन्ना के रिश्तेदारों से वोटों की आस – मोहसिन रजा
मोगा के कस्बा बधनी कलां में कल पंजाब निर्माण रैली के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी सरकार की प्राप्तियां गिनवाते हुए अकाली दल और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर तीखे हमले किए है। तो वहीं पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘काला अंग्रेज’ कह दिया।
UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
वहीं अरविन्द केजरीवाल ने चरणजीत चन्नी की टिप्पणी का कड़ा जवाब देते हुए कहा कि – जबसे मैंने कहा कि पंजाब की सभी महिलाओं को 1000 रुपये महीना देंगे, चरणजीत चन्नी साहिब मुझे गालियां दे रहे हैं। बोले कि – अरविन्द केजरीवाल के कपड़े खराब हैं, आज बोले अरविन्द केजरीवाल काला है। चरणजीत चन्नी साहिब, मेरा रंग काला है। पर पंजाब की मेरी मां – बहनों को ये काला बेटा/भाई पसंद है। उनको पता है कि मेरी नीयत बिल्कुल साफ है।
मोगा में रैली के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि – वह बीते समय के दौरान हुई बेअदबी, ड्रग्स और भ्रष्टाचार जैसी घटनाओं को लेकर बादलों पर हाथ डाल चुके हैं। बहुत जल्द ही पंजाब के लोगों को इसकी साफ तस्वीर दिख जाएगी। रैली में मौजूद लोगों से चरणजीत सिंह चन्नी ने अपील की कि – पंजाब में लोग एक बार और कांग्रेस की सरकार को मौका दें।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने हलका निहाल सिंह वाला के अधीन पड़ते गांव बधनी कलां के विकास के लिए 15 करोड़ रुपये की ग्रांट देने का एलान करा है। उन्होंने कहा कि – वह पंजाब के सभी गांव में ग्रांट दे रहें हैं। इसी के जरिये वह पंजाब मॉडल बनाने का हर संभव कोशिश कर रहें है। इसके अलावा उन्होंने मोगा के बेघर लोगों को पांच मरले प्लांट का मालिकाना हक देने का भी घोषणा किया।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।