नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab congress) में तकरीबन पिछले दो महीने से मचे जबरदस्त घमासान के बाद रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने में कामयाब हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने करीब 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की थी। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के साथ-साथ चार कार्यकारी अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है।
Punjab Congress: सुलह से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह का लेटर-बम
चंद घंटों में बदल गई सियासत
सियासत कैसे पल-पल में बदल जाती है ये पंजाब में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सिद्धू ने एक के बाद एक 30 मौजूदा विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात करके सारा खेल ही बदल लिया। यहां तक की 10 जनपथ को भी उनकी ही बात माननी पड़ी और आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाना पड़ा।
बाजवा से भी मिले थे सिद्धू
दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलों के बीच वह शनिवार को पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा से मिले थे। मुख्यमंत्री के आलोचक रहे बाजवा ने अमरिंदर सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।
दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे सिद्धू, पंजाब कलह पर लगेगा विराम
कैप्टन से माफी मांगेंगे सिद्धू?
वहीं खबर सामने आई थी कि अमरिंदर सिंह ने रावत से कहा था कि वह सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक कि वह सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त नहीं करते या अपने खिलाफ किए गए ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगते। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने रावत से कहा था कि जिस तरह से इस मुद्दे को संभाला गया वह बिल्कुल स्वीकार नहीं है। अमरिंदर ने कहा था कि नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, उसे स्वीकार करेंगे।
Punjab: खत्म हुई राजनीतिक कलह! अमरिंदर होंगे CM, सिद्धू बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष
सिद्धू और अमरिंदर दोनों ने लगाई थी दिल्ली में हाजरी
पंजाब में अगले साल चुनाव से पहले दोनों ही नेताओं की दिल्ली दरबार में पेशी हो चुकी थी। पिछले दिनों अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। वहीं सिद्धू ने पहले ही सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। सिद्धू की पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात हो चुकी थी।