spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Rafale deal: राहुल गांधी ने फिर मोदी सरकार को घेरा, कहा- मित्रों वाला राफेल है

नई दिल्ली: पिछले लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राफेल डील (Rafale deal) चर्चा में है। राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर वार कर रही है। राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है, इस बार राहुल ने राफेल डील के साथ-साथ तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

Rafale Deal की होगी जांच, फ्रांसीसी जज ने दिए आदेश, घेरे में अंबानी
राहुल ने ट्वीट कर साधा निशाना

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि खाली जगह को भरिए…‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, पीएसयू-पीएसबी की अंधी सेल है और सवाल करो तो जेल है… मोदी सरकार ____ है!” इस तरह से राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा।

पेट्रोल हो या राफेल, कांग्रेस का हमला जारी  

बीते दिनों से कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है, चाहे वो राफेल डील से जुड़ा हुआ विवाद हो या फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हो।  कांग्रेस लगातार मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रही है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधा था और प्रधानमंत्री मोदी का आरोपी बताया था।

Rahul Gandhi ने केंद्र पर फिर साधा निशाना, कही ये बात …

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, चोर की दाढ़ी में तिनका। राफेल के अलावा राहुल गांधी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हमलावर रहे हैं और कांग्रेस ने कई राज्यों में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने एक बार ट्वीट कर लिखा कि मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles