नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों से टक्कर लेने के लिए पाकिस्तान ने अब कमर कसनी शुरू कर दी है। पाकिस्तान के जेएफ-17 लड़ाकू विमान इन दिनों तुर्की में राफेल फाइटर जेट के साथ ‘जंग’ लड़ रहे हैं। ये राफेल फाइटर जेट कतर की वायुसेना के हैं जिसे उसने फ्रांस से खरीदा है। ये राफेल विमान इन दिनों तुर्की में चल रहे एक हवाई अभ्यास में हिस्सा ले रहे हैं। यही नहीं पाकिस्तान की वायुसेना मिग-29 लड़ाकू विमान के साथ भी जंग का अभ्यास कर रही है जो भारतीय वायुसेना की जान हैं।
ईरान के राष्ट्रपति को इजरायल पीएम की धमकी !
तुर्की में चल रहा युद्धाभ्यास
इन दिनों पाकिस्तान के करीब कहे जाने वाले देश तुर्की में युद्धाभ्यास चल रहा है। जिसमें कतर के 4 राफेल फाइटर जेट, अजरबैजान के दो मिग-29 और पाकिस्तान के 5 जेएफ-17 लड़ाकू विमान हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट राफेल और मिग-29 दोनों से ही जंग का अभ्यास कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी पायलट दोनों फाइटर जेट से जनका का तरीका सिख रहे है। साथ यह भी कहा जा रहा है कि इस युद्धाभ्यास से तुर्की पाकिस्तान को मदद भी कर रहा है।
Pakistani Jeffs come face to face with Qatari Rafales and Azeri Mig-29s in the #AnatolianEagle2021 exercise in #Turkey.
Considering both the Rafale and Fulcrum are in service with @IAF_MCC, making it an invaluable tactical training opportunity for PAF. pic.twitter.com/LGOgU1fBt6
— Shahid Raza (@schaheid) June 21, 2021
राफेल बनाम जेएफ-17
पाकिस्तान और चीन ने साथ मिलकर जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान बनाया है। यह मल्टी रोल एयरक्राफ्ट है जो हवा से हवा और हवा से जमीन में वार कर सकता है। चीन ने इसमें कुछ नई चीजें जोड़ी हैं जिसके बाद इसकी क्षमता बढ़ गई है। बता दे इसमें PF-15 मिसाइलें यूज होने लगी हैं। इस मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर है और यह सबसे अडवांस्ड मिसाइल्स में से एक है। जब PF-15 मिसाइलें इसमें जोड़ी गई थीं तो अमेरिका ने भी विरोध किया था। राफेल में यूज होने वाली मिसाइल्स की रेंज इससे कम है।
ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक, 14 पुलिसकर्मी सस्पेंड
राफेल को भारत की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। राफेल की रेंज 3,700 किलोमीटर है, यह अपने साथ चार मिसाइल ले जा सकता है। बता दे राफेल की लंबाई 15.30 मीटर और ऊंचाई 5.30 मीटर है। वहीं, राफेल का विंगस्पैन सिर्फ 10.90 मीटर है जो इसे पहाड़ी इलाकों में उड़ने के लिए आदर्श एयरक्राफ्ट बनाता है। राफेल में स्कैल्प मिसाइल या स्ट्रॉम शैडो जैसी मिसाइलें किसी भी बंकर को आसानी से तबाह कर सकती है। इसकी रेंज लगभग 560 किमी होती है। राफेल परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है।
बता दे इससें पहले पाकिस्तानी पायलट्स को लड़ाकू विमान राफेल की ट्रेंनिंग देने वाली खबरें सामने आई थी लेकिन इस पर फ़्रांस सरकार की तरफ से इसे फर्जी करार दिया गया था।