spot_img
34 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

दिल्ली में आज बारिश की आशंका, दोपहर के बाद मौसम लेगा करवट

नई दिल्ली। आए दिन मौसम अगल ही करवट ले रहा है। कभी तेज बारिश तो कभी हवाएं। फिलहात तो मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार जो लोग बारिश का इंतजार कर रहे है, उनका इंतजार खत्म होने को है। अगले 24 घंटों में दिल्ली के विभिन्न इलाकों सहित एनसीआर में तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिनों तक बारिश हो सकती है।

टैक्सी ड्राइवर पहनेंगे कोविड सुरक्षा कवच, संक्रमण से होगा बचाव

Delhi: राजधानी में दम तोड़ता कोरोना, हर दिन घट रहे है मामले

इससे पहले भी मौसम विभाग ने गुरुवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। परंतु बारिश नहीं हुई बादल जरुर छाए रहे। इसके बाद दिनभर कड़ी धूप खिले रहने के बाद शाम करीब चार बजे तेज आंधी चलने के साथ फिर से बादल छा गए, लेकिन दूसरी बार भी लोगों के हाथ निराशा लगी। बादल छंटने के बाद शाम तक धूप खिली रही और लोगों का गर्मी व उमस से बुरा हाल रहा।

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में दोपहर बाद 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अगले दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, इसे मानसून की बारिश नहीं कहा जा सकता है।

और इसके अलावा हम दिल्ली के तापमान को लेकर बात करें तो छले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हवा में नमी का अधिकतम स्तर 75 फीसदी और न्यूनतम 46 फीसदी रहा। दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में 40, लोदी रोड में 39.6, गुरुग्राम में 40.8, जफरपुर में 40.3 और पीतमपुरा में 40.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 11:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles