नई दिल्ली: राजस्थान (Rajasthan) की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार (Government) के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार शाम को अपने मंत्री पद (Designation) से इस्तीफा (Resignation) दे दिया था। हालिया जानकारी के मुताबिक – मुख्यमंत्री गहलोत ने अब तीनों मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर चुके हैं। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री ‘गोविंद सिंह डोटासरा’, राजस्व मंत्री ‘हरीश चौधरी’ और स्वास्थ्य मंत्री ‘रघु शर्मा’ शामिल हैं। सनद रहे कि – कल ही तीनों मंत्रियों ने सोनिया गांधी को चिट्ठी भेजकर इस्तीफे देने की पेशकश करी थी। इन सभी मंत्रियों ने एक शख़्स एक पद के सिद्धांत के कारण इस्तीफा दिया है। कल शाम चार बजे नए मंत्रियों का शपथग्रहण होना तय है। वहीं इन सबके बीच मुख्यमंत्री निवास पर ‘अजय माकन’ और अशोक गहलोत की बैठक जारी है।
UP: नई हवा है जो BJP है वही सपा है – Congress

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर के दौरे पर थे, किन्तु, कांग्रेस आलाकमान के आदेश पर उन्होंने दौरा रद्द कर दिया है। जिसके बाद उन्होंने अपने निवास पर आज शाम पांच बजे कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक बुला ली है। ऐसा माना जा रहा है कि वे इसी बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफा भी मांग सकते हैं। इसके बाद अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया जा सकता हैं।
UP में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे Akhilesh Yadav
सचिन पायलट खेमे को मिल सकती है मंत्रिमंडल में स्थान
राजस्थान में सचिन पायलट का खेमा इस कारण से ही नाराज है कि – अशोक गहलोत कैबिनेट में उन्हें अहमियत नहीं दी जा रही है, किन्तु, अब माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के नए कैबिनेट में सचिन पायलट के खेमे के अलावा निर्दलीय और बसपा से आए विधायक भी शामिल हों सकते है और उन्हें मंत्री भी बनाया जा सकता हैं।
तीन मंत्रियों ने कल शाम दिए थे इस्तीफे
राजस्थान में शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला था। दरअसल, यहां तीन मंत्रियों शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस्तीफे का घोषणा कर दिया था। जिसके बाद राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन जयपुर पहुंच गए है, वे सीधे मुख्यमंत्री निवास पर गए और वहां देर रात तक मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक होती रही। इन तीन मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अशोक गहलोत कैबिनेट में 12 मंत्री पद खाली हो गए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने तीनों मंत्रियों के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इस्तीफे के बाद गोविंद सिंह डोटासरा का बयान भी सामने आया है, उन्होंने कहा है कि – कांग्रेस पार्टी के ‘एक पद एक व्यक्ति’ के सूत्र को ध्यान में रखते हुए हम लोगों ने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को दिया है। उन्होंने बताया कि आज शाम पांच बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।