spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न, पीएम मोदी का ऐलान

नई दिल्ली।  टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey team) ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय खिलाड़ियों के शानदार परफॉर्मेंस के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा फैसला किया है। उन्होंने भारत ते सर्वोच्य राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदल कर ‘हॉकी के जादूगर’ कहे जाने वाले खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद खेलरत्न पुरस्कार से जाने जानी की घोषणा की है।

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा ‘मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जिन्होंने भारत के लिए सम्मान और गौरव लाया, लोगों की भावनाओं को देखते हुए, इसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किया जा रहा है’. बता दें कि पहले खेल रत्न पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था।

PM Modi संसद में विपक्ष के आचरण से आहत, बताया- संविधान, जनता का अपमान

आने वाले समय के लिये सकारात्मक संकेत

ओलंपिक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों के प्रदर्शन ने पूरे देश को रोमांचित किया है। उन्होंने कहा पुरूष हॉकी टीम ने जहां ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम करने में सफल रही। तो वहीं, महिला हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन कर देशवासियों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि अब हॉकी में लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ी है जो आने वाले समय के लिये सकारात्मक संकेत है।

लद्दाख में सेंट्रल यूनिवर्सिटी बनने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित, मोदी सरकार बड़ा कदम

सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार

गौरतलब है कि भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार का नाम अब राजीव गांधी खेल रत्न नहीं बल्कि मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा। भारतीय हॉकी टीमों के तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद इस सम्मान का नाम महान हॉकी खिलाड़ी के नाम पर रखने का फैसला लिया गया। खेल रत्न सम्मान के तहत खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:58 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles