नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा बंगाल (West Bengal) में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद यहां का सियासी पारा काफी ऊपर चढ़ गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा और सत्ताधारी पार्टी टीएमसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज पश्चिम बंगाल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath singh) ने ममता बनर्जी पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा ममता दीदी ने पिछले 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के लोगों को सिर्फ तबाही दिया है।
ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके: पश्चिम बंगाल के दासपुर में रक्षा मंत्री pic.twitter.com/L0vYO6rCDV
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2021
ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री को अक्षम बताने पर BJP का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात
दीदी ने बंगाल के लोगों को सिर्फ तबाही दिया
आपको बता दें कि चुनावी दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी के लिए बंगाल चुनाव काफी अहम है। यही वजह है कि बीजेपी के दिग्गज नेता लगातार यहां का दौरा कर रहे है। इसी कड़ी में आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बंगाल पहुंचे और दासपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ममता दीदी ने इन 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल के विकास के लिए क्या किया? तबाही के अलावा दीदी ने कुछ नहीं किया। चारों तरफ हिंसा है, बड़ी संख्या में लोग मारे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी होती है कि वो अपने राज्य में हिंसा को रोके, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हुआ।
बंगाल: पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ममता बनर्जी ने दिया ये पद
बंगाल में भाजपा की स्पष्ट बहुमत होगी
रक्षा मंत्री ने कहा मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि बंगाल में इस बार भाजपा की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। लोकसभा के चुनाव में बंगाल की जनता ने 42 में से 18 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाकर ये साफ संकेत दे दिया है कि अब विधानसभा के चुनाव में परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में 5 वर्ष के लिए भाजपा की सरकार बनाकर देखिए, किसी मां के लाल की हिम्मत नहीं है कि वो टोलाबाजी कर सके और कटमनी ले सके। वहीं पत्रकारों ने जब राजनाथ सिंह से पूछा बंगाल में बीजेपी के सीएम का चेहरा कौन होगा। तो उन्होंने जबाव दिया हमारी पार्टी लोकतांत्रिक है, चुनाव जीत हासिल कर आए आए विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।
बंगाल: पूर्व BJP नेता यशवंत सिन्हा TMC में शामिल, EC पर लगाए गंभीर आरोप
सुरक्षा में चूक की वजह से दुर्घटना
राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी की चोट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जांच एजेंसियों की रिपोर्ट से साफ है कि सुरक्षा में चूक की वजह से दुर्घटना हुई है। ये उनकी हताशा का ही परिणाम है कि उस चोट के लिए भाजपा को लांछित करने की कोशिश की जा रही है।