नई दिल्ली। प्रख्यात मूर्तिकार और राज्यसभा सांसद पद्मविभूषण रघुनाथ महापात्र की रविवार को ओडिशा (ODISHA) के एक अस्पताल में कोरोना (corona) से निधन हो गया। पिछले सप्ताह उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हे अस्पताल में दाखिल कराया गया था। 22 अप्रैल को कोविड का लक्षण दिखाई देने के बाद AIIMS में वह भर्ती हुए थे। तभी से उनका इलाज एम्स में चल रहा था।
कोरोना के खिलाफ जंग में भारत को मिला अमेरिका से मदद का भरोसा
स्वास्थ्य अवस्था सुधार आने के बदले उनकी स्वास्थ्य अवस्था खराब होती गई और 78 साल की आयु में पद्मविभूषण रघुनाथ महापात्र ने कोरना से जंग हार गए।अपराह्न तीन बजकर 49 मिनट पर 78 साल की उम्र में उनका निधन होने की जानकारी भुवनेश्वर एम्स की तरफ से दी गई है।
Anguished by the passing away of the doyen of stone sculpture, an illustrious son of Odisha and Rajya Sabha MP Padma Vibhushan Shri Raghunath Mohapatra. A man who could infuse life into stones, Raghunath ji was one of the biggest ambassadors of Odisha’s art, culture and history. pic.twitter.com/pyH2LdhCjC
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) May 9, 2021
रघुनाथ का निधन ओडिशा के साथ देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही उनके परिवार के साथ टेलीफोन के जरिए चर्चा की थी। उनके निधन पर प्रधानमत्री मोदी के साथ राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा की कला ऐतिह्य के प्रति उनके अवदान को सदैव याद रखा जाएगा। कारूकार्य एवं पत्थर पर खुदाई कर एक सुप्रसिद्ध शिल्पी के तौर पर रघुनाथ महापात्र ने ओडिशा के साथ देश व दुनिया में अपनी ख्याति स्थापित की थी। उनके कृतित्व ही उनके परिचय थे। उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं करने के बावजूद अपनी उच्च आकांक्षा के बल पर राज्य की ख्याति को उन्होंने पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम किया था।
भास्कर्य शिल्पी तथा राज्यसभा सदस्य पद्मविभूषण रघुनाथ महापात्र का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया जाएगा। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए यह घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि ओडिशा की कला एवं ऐतिह्य को समृद्ध करने में उनके महान अवदान सदैव स्मरणीय रहेंगे।
Saddened by the demise of MP Shri Raghunath Mohapatra Ji. He made pioneering contributions to the world of art, architecture and culture. He will be remembered for his contributions towards popularising traditional crafts. My thoughts are with his family and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2021
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी रघुनाथ महापात्रा की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि मैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध कलाकार और सांसद रघुनाथ महापात्रा के निधन से दुखी हूं। उन्हें हमेशा ओडिशा की कला और विरासत के संवर्धन में उनके अमूल्य योगदान के लिए याद किया जाएगा. मैं शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं।
ଅନ୍ତର୍ଜାତୀୟ ଖ୍ୟାତି ସମ୍ପନ୍ନ ଶିଳ୍ପୀ ତଥା ସାଂସଦ ରଘୁନାଥ ମହାପାତ୍ରଙ୍କ ଦେହାନ୍ତ ବିଷୟରେ ଜାଣି ମୁଁ ଦୁଃଖିତ। ଓଡ଼ିଶାର କଳା ଓ ଐତିହ୍ୟକୁ ସମୃଦ୍ଧ କରିବା ଦିଗରେ ତାଙ୍କ ଅତୁଳନୀୟ ଅବଦାନ ପାଇଁ ସେ ସର୍ବଦା ସ୍ମରଣୀୟ ରହିବେ। ତାଙ୍କ ଅମର ଆତ୍ମାର ସଦଗତି କାମନା ସହ ଶୋକସନ୍ତପ୍ତ ପରିବାର ସଦସ୍ୟଙ୍କ ପ୍ରତି ମୋର ସମବେଦନା ଜଣାଉଛି।
— Naveen Patnaik (@Naveen_Odisha) May 9, 2021