Ram Navami In Ayodhya : रामजन्मभूमि अयोध्या में रामनवमी पर्व की धूम, लाखों की संख्या में जुटे रामभक्त
Breaking Desk | BTV bharat
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज रामनवमी के मौके पर हर्षोल्लास है। लाखों की संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर पहुंचे। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के पदाधिकारियों की ओर से पूर्व में किए दावों की मानें तो अगला साल 2024 में रामलला का जन्मोत्सव भव्य मंदिर में होगी। ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर मंदिर निर्माण से जुड़े फोटो साझा किए जाते हैं। अयोध्या के साथ ही देशभर में रामनवमी की धूम है।
भगवान श्रीराम के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है
भगवान श्रीराम के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। यूपी के अयोध्या में रामलला के अस्थाई मंदिर में जन्मोत्सव मनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को देसी और विदेशी फूलों से सजाया गया है। भगवान राम के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। मान्यता है कि आज के ही दिन भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम के जन्म की इस तारीख का जिक्र रामायण और रामचरित मानस जैसे तमाम धर्मग्रंथों में किया गया है। चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन पड़ने वाली नवमी भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है, जबकि शारदीय नवरात्रि की कहानी को राम और रावण के युद्ध से जोड़कर देखा जा सकता है।