नई दिल्ली। मेंटल हेल्थ एक ऐसी समस्या है जो कि कहीं ना कहीं हर किसी के लिए उसके सामने आई है। कितनी बार तो इसको लेकर कोई बातें नहीं करते हैं और कितनी बार ऐसा होता है कि लोग इसको लेकर कुछ नहीं बोलते हैं। खैर बॉलीवुड में कई सारे सितारें इससे गुजरे ही हैं। ऐसे में हनी सिंह का नाम भी शामिल हैं। हाल ही में, हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने उनकी इस परिस्थति से उबरने में उनकी काफी मदद की।
रैपर हनी सिंह के रैप गानों की लोकप्रियता आज भी बनी हुई है। फैंस उनके नए रैप का इंतजार करते रहते हैं। हनी सिंह अपने नए एल्बम 3.0 के लॉन्च के बाद संगीत जगत में वापस आ गए हैं।
हनी सिंह ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि दीपिका पादुकोण ने उनके लिए एक डॉक्टर का सुझाव दिया था, जब वह कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और समझ नहीं पा रहे थे कि किस डॉक्टर से संपर्क किया जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार भी उन्हें कभी-कभी फोन करते थे और उस समय शाहरुख खान ने भी उनका साथ दिया था।
हनी सिंह ने आगे बताया, ‘सब ने मेरा बहुत साथ दिया था, जब मेरी हालत बहुत खराब हो गई तो समझ नहीं आ रहा था कि किस डॉक्टर के पास जाया जाए। दीपिका ने उस समय मेरा बहुत साथ दिया। दीपिका को लगा मुझे उनकी जैसी प्रॉब्लम हुई है, मेरा केस बहुत सीरियस था। दीपिका ने मेरे घरवालों को एक डॉक्टर का सुझाव दिया। मैं डॉक्टर के पास भी गया था। दीपिका ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया, अक्षय पाजी के फोन आए। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था। पांच साल मैंने फोन पर बात नहीं की, 3 साल मैंने टेलीविजन नहीं देखा।’
खैर हनी सिंह ने तो मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बात करते हैं और हमेशा ही सबको सपोर्ट करते रहते हैं। आपको बता दें कि हनी सिंह 2014 में अपने एल्बम ‘देसी कलाकर’ के बाद संगीत जगत से गायब हो गए थे।