spot_img
35.1 C
New Delhi
Monday, June 5, 2023

उमर रियाज के साथ ट्रेंड फॉलो करती नजर आई रश्मि देसाई

नई दिल्ली। टीवी की लोकप्रिय अदाकारा रश्मि देसाई बिग बॉस 15 में रश्मि ने फिर से एंट्री ली थी। शो में रश्मि की उमर रियाज के साथ नजदीकियों ने खूब सुर्खियां बटोरा था। शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में रश्मि देसाई और उमर रियाज एक साथ हाथों में हाथ डाले पहुंचे। अब रश्मि ने उमर रियाज के साथ डांस वीडियो डाला है। जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। डांस में रश्मि और उमर के बीच जबरदस्त कमेस्ट्री दिख रही है।

जानिए इस उम्र में Naseeruddin Shah हुए किस बीमारी का शिकार

उमर रियाज ने रश्मि के साथ डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है। वीडियो में रश्मि और उमर एक साथ डांस करते हुए बेहद अच्छे दिख रहे हैं। जिसके बाद दोनों के फैंस दोनों की एक म्यूजिक वीडियो की डिमांड करने लगे हैं। दोनों के फैंस ने दोनों का एक निक नेम भी दिया है उमरश।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rashami Desai (@imrashamidesai)

2006 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली रश्मि देसाई ने आर्थिक तंगी की वजह से 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। एक साक्षात्कार के दौरान रश्मि देसाई ने अपना दुख व्यक्त करते हुए बताया था कि ‘मेरी मां एक सिंगल पेरेंट थी। एक समय ऐसा भी था जब हमारे पास दो वक्त की रोटी के लिए भी पैसे नहीं हुआ करते थे।

मां अकेले दिन-रात हमारे पेट भरने के लिए महनत करती थीं। इसलिए मैंने 16 साल की उम्र में ही कमाना करना शुरू कर दिया था।’ रश्मि देसाई टीवी, हिंदी और भोजपुरी फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उनको असल पहचान 2008 में आए हिंदी धारावाहिक ‘उतरन’ से मिली। इस सीरीयल में रश्मि ने तपस्या का किरदार निभाया था। इसके बाद वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में नजर आईं।

नेटफ्लिक्स ने किया मनोज और कोंकणा के साथ नई सीरिज का ऐलान

अपने अभिनय के दम पर हर किसी के दिलों पर राज करने वाली रश्मि देसाई का नाम जल्द ही टीवी की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस की सूची में शामिल हो गया। वह बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 6 में भी हिस्सा लिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,756
Confirmed Cases
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
531,882
Total deaths
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
3,193
Total active cases
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
44,456,681
Total recovered
Updated on June 5, 2023 9:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles