spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Independence Day 2021: देशभक्ति पर बनी है ये खास फिल्में, देखकर आप हो जाएंगे भावुक

नई दिल्ली। देश के लिए हर कोई अपना फर्ज पूरी तरह से निभाता है, फिर चाहें वो कोई भी हो। इस लिस्ट में तो कलाकार, किरदार, सैनिक, शिक्षक, डॉक्टर्रस सभी शामिल होते है। हर कोई देश के प्रति अपनी ईमानदारी और अपनी जिम्मेदारियों को समझता है, वहीं बात जब सिनेमा की दुनियां की होती है। तो ऐसे में कई सारे फिल्मी एक्टर और डायरेक्टर है जिन्होंने देशभक्ति के ऊपर फिल्में की है और फिल्में बनाई है।..तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही खास फिल्मों के बारें बताएंगे जो देशभक्ति को लेकर बनी है। जिनको देखने के बाद से आपको देश के प्रति एक अलग ही भावना महसूस होने लगेंगी। कभी आप भावुक होगें तो कभी आपको गर्व महसूस होगा।

Independence Day: भारत की इन ऐतिहासिक जगहों से अपने बच्चों को जरुर कराएं रुबरु
  1. द गाजी अटैक- भारत और पाकिस्‍तान के बीच साल 1971 में भारत के इतिहास का एक बहुत ही महान युद्ध लड़ा गया था। जिसमें भारत ने पाकिस्‍तान के दो टुकड़े कर दिये थे। फिल्‍म ‘The Ghazi Attack’इसी घटना पर आधारित है। यह लड़ाई न तो जमीन पर लड़ी गई न आसामान पर….भारतीय नौ सेना ने समुद्र के अंदर 18 दिनों तक लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म को देखने के बाद आपको अपनी सेना पर गर्व महसूस होगा। सिनेमाघरों में ये फिल्म 17 फरवरी 2017 को आई थी।

  1. राजी- आलिया भट्टा और विक्की कौशल स्टारर यह फिल्म हरिंदर सिक्का के 2008 में लिखे उपन्यास कॉलिंग सेहमत का एक नाट्य रूपांतरण है, जो एक भारतीय अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) एजेंट की एक सच्ची कहानी बतलाती है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय अपने पिता के अनुरोध पर, पाकिस्तान में सैन्य अधिकारियों के परिवार में शादी कर रहा है, ताकि भारत को खुफिया जानकारी मिल सके। वहीं इस फिल्म को बड़े पर्दे पर 11 मई 2018 को रिलीज किया गया था।
  2. केसरी- केसरी एक बॉलीवुड वार-ड्रामा है, जो 12 सितंबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित है। केसरी हवलदार ईशर सिंह की कहानी है जो सारागढ़ी की लड़ाई में 21 सिखों की एक सेना के साथ 10,000 अफगानों के खिलाफ जंग लड़ता है। इस फिल्म को देखकर आप काफी भावुक हो जाएंगे और फिल्म को देखते हुए आप अपने आसूंओं को रोक नहीं पाएंगे। खैर बता दे कि ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 मई 2019 को रिलीज हुई थी।
  3. द लीजेंड ऑफ भगत सिंह – भगत सिंह के जीवन पर बनाई गयी यह फिल्‍म वाकई बेहदी ही रांमांचित करने वाली है। इस फिल्‍म देश के लिये मर मिटने के भगत सिंह के जज्‍बे को दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्‍म में आजादी की लड़ाई में भगत सिंह के योगदान को दिखाया गया है। ये फिल्म आपको भगत सिंह से जोड़ती है, ये फिल्म 7 जून 2002 में रिलीज हुई थी। और उस वक्त की ये बहुत ही शानदार फिल्म थी।
  4. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक- उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक एक बॉलीवुड ड्रामा है, जिसका निर्देशन आदित्य धार ने किया है। फिल्म की कहानी सर्जिकल स्ट्राइक के ऊपर है, जो भारत ने 2016 में लाइन ऑफ़ कण्ट्रोल के पार पाकिस्तानी आतंकवादियों के ऊपर की थी। इस फिल्‍म में विक्‍की कौशल ने इंडियन आर्मी के एक मेजर की भूमिका में नजर आये थे। इसके अलावा यामी गौतम, परेश रावल, कीर्ति कुल्‍हारी, और मोहित रैना आदि अन्‍य किरदारों में नजर आते हैं।
  5. रंग दे बसंती- फिल्‍म की कहानी दिल्ली के पांच नौजवानों की है, जिनके जीवन और धारणाएं तब बदल जाती हैं जब वे पांच क्रांतिकारी भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों पर बने एक नाटक में अभिनय करते हैं। स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरित होकर, उन्होंने भारतीय रक्षा मंत्री की भ्रष्टाचार के लिए हत्या की, जो उनके दोस्त की मौत के लिए जिम्मेदार था। ये फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर 26 जनवरी 2006 में देखने को मिली थी।

इसके अलावा बॉर्डर,  ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’, मंगल पांडे,  लगान, गदर: एक प्रेम कथा, लक्ष्य जैसी फिल्मों ने लोगों का मनोरंजन करने के साथ साथ देशभक्ति की भी पहचान कराई है। देश के ऊपर बनी फिल्में काफी शानदार रही है और इन्होंने लोगों के अंदर एक अलग जोश भर देता है। खैर ये है कुछ ऐसी बेहतरीन फिल्में जिन्होने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles