नई दिल्ली। Bareilly में रिटायर्ड डिप्टी सीईओ के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, एक महिला ने डिप्टी सीईओ पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही थाना कैंट में डिप्टी सीईओ के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल, बरेली पुलिस (Bareilly Police) अब मामले में गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Bareilly में सनसनी वारदात, सिरफिरे आशिक ने की प्रेमिका की गोली मारकर हत्या
रिटायर डिप्टी सीईओ ने की छेड़छाड़
पूरा मामला बरेली (Bareilly) के कैंट थाना क्षेत्र का है। जहां एक महिला ने डिप्टी CEO पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि, सेवा निर्मित डिप्टी सीईओ उन पर बुरी नजर रखते है और आते-जाते उनसे छेड़छाड़ करते हैं।
महिला कर चुकी थी मामले का विरोध
महिला ने बताया कि, पड़ोस के रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी विकास नारायण यादव काफी समय से उन्हें छेड़ा करते थे। महिला का यह भी कहना है कि, विधवा होने व छोटे बच्चे होने के कारण वह लोक लाज के कारण कई बार शांती पूर्ण ढंग से विरोध कर चुकी है, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिला का कहना है कि वह घर के बाहर टहल रही थी। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर रिटायर डिप्टी सीईओ ने छेड़छाड़ की।
मामले की जांच जारी
महिला के पुत्र के विरोध करने पर सीईओ धमकी देकर चला गया। इस बीच आरोप है कि उसका बेटा दूध लेने जा रहा था कि इसी दौरान सीईओ ने उससे मारपीट की। फिलहाल इस मामले में बरेली (Bareilly) के पुलिस कप्तान का कहना है कि मामले में विधवा की तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिटायर्ड डिप्टी सीईओ पर लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच की जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Kerala: धारदार हथियार से RSS कार्यकर्ता की हत्या
रिटायर्ड डिप्टी सीईओ ने आरोपों को बताया गलत
वहीं, मामले को लेकर जब रिटायर्ड डिप्टी सीईओ से बात की गई तो उन्होंने सारे आरोपों को गलत करार दिया। कहा कि, मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार हैं। मुझे कानून पर पूरा भरोसा है मैंने किसी भी तरीके की छेड़छाड़ नहीं की है। उल्टा विधवा के बेटे ने मेरी बेरहमी से पिटाई की है, जिसका मैंने मेडिकल भी कराया है।
दोनों ओर से मुकदमा दर्ज
इंस्पेक्टर कैंट राजीव कुमार सिंह ने जानकरी दी कि, दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। रिटायर्ड डिप्टी सीईओ पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया गया है। साथ ही साथ विधवा के ऊपर भी मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए गए है। फिलहाल, दोनों ही लोगों की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।