spot_img
36.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Russia and Ukraine Conflict: बढ़ रही रूस-यूक्रेन के बीच तनातनी, भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine Conflict) के बीच पिछले कई दिनों से तनातनी बनी हुई है।दोनों के बीच युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए दावा करते हुए कहा कि कल रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला किया जा सकता है। वहीं अमेरिका की ओर से भी बिना किसी चेतावनी के रूस की ओर से हमला किए जाने की आशंका जताई है। भारत ने भी एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए कह दिया है।

Russia and Ukraine Conflict:गैस तेल की सप्लाई और पाइपलाइन पर अटकी यूरोप-रूस की निगाहें
यूक्रेन सीमा से रूस सेना वापस लौट रही

यूक्रेन की सीमा के पास तैनात रूसी सैनिक पीछे की ओर लौटने लगे हैं। ये सैनिक अपने सैन्य अड्डों पर वापस जा रहे हैं। मॉस्को ने कहा है कि दक्षिणी और पश्चिमी मिलिट्री डिस्ट्रिक्ट की यूनिट सैन्य अड्डे पर वापस लौट रही है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि युद्ध ट्रेनिंग एक्टिविटी पूरी होने के बाद रूसी सैनिक अपने स्थायी तैनाती बिंदुओं पर लौट आएंगे। कुछ सैनिकों ने अपने टास्ट को पूरा कर लिया है और अब वे ट्रेनों और कारों के जरिए लौटने लगे हैं।

भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने की सलाह

राजधानी कीव स्थित भारतीय दूतावास (Russia and Ukraine Conflict) ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के मंडराते खतरे के बीच, वहां स्थित भारतीय छात्रों, विशेषकर उन छात्रों को, जिनका रहना आवश्यक नहीं है। स्वदेश लौटने को कहा है। जो लोग यूक्रेन में रूके रहेंगे उन्हें दूतावास के संपर्क में रहना होगा। संयुक्त राज्य अमेरिका भी अपने यूक्रेन दूतावास के संचालन को राजधानी कीव से पश्चिमी शहर ल्वीव में स्थानांतरित कर रहा है।

दूतावास की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि यूक्रेन की मौजूदा अनिश्चितताओं को देखते हुए भारत सरकार अपने सभी नागरिकों को खास कर छात्रों को यूक्रेन छोड़ कर देश वापस जाने की सलाह देती है। भारतीय नागरिक बिना किसी काम के बाहर ना जाएं और आवश्यक ना होने पर यूक्रेन की यात्रा न करें।

यूक्रेन की सीमा पर 1.30 लाख सैनिक तैनात

रूस और यूक्रेन के बीच सीमा पर तनाव बरकरार है। रूस ने यूक्रेन की सीमा पर हथियारों और सैनिकों की बड़ी संख्या को तैनात कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि यूक्रेन की सीमा पर 1.3 लाख सैनिकों की तैनाती की गई है। साथ ही रूस ने टैंक, भारी हथियार और मिसाइलों को भी यूक्रेन की ओर तैनात कर दिया है। रूस ने यूक्रेन को तीन तरफ से घेर लिया है।

अमेरिका की गंभीर परिणाम की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने रूस को यूक्रेन (Russia and Ukraine Conflict) पर आक्रमण करने की स्थिति में ‘‘गंभीर परिणाम’’ भुगतने की चेतावनी दी है। इस मुद्दे के कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रधान उप प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘हम संकट को कम करने के लिए एक राजनयिक समाधान तक पहुंचने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। सप्ताहांत में बाइडन ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात की और हम अपने सहयोगियों तथा भागीदारों के साथ पूर्ण समन्वय में रूस की सरकार के साथ जुड़े हुए हैं।

Łask में 8 F15 लड़ाकू विमान

नाटो वायु पुलिस मिशन के हिस्से के रूप में 8 F15 लड़ाकू विमान कल Łask में बेस पर लैंड कर चुके हैं। पिछले हफ्ते पोलैंड आए बेडे में ये 8 मशीनें शामिल होंगी. Łask सेंट्रल पोलैंड का एक शहर है। यह काउंटी की राजधानी है।

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की संभावनाः ब्रिटेन

ब्रिटेन के विदेश सचिव लिज ट्रस ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की अत्यधिक संभावना है, यह जल्द ही हो सकता है जो यूरोप की व्यापक स्थिरता के लिए खतरा पैदा करेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,033,893
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
533,540
Total deaths
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
44,500,353
Total active cases
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 1:51 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles