spot_img
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 25, 2024

ममता बनर्जी से मिले RJD नेता तेजस्वी यादव, बंगाल चुनाव को लेकर कहीं ये बड़ी बात

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने बंगाल (West Bengal) में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव 8 चरणों में होना है। लेकिन उन सबके के बीच बंगाल में बढ़ते राजनीतिक तापमान के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में आज RJD नेता तेजस्वी यादव ममता बनर्जी से मुलाकात की। वहीं मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने कहा-जहां भी ज़रूरत पड़े हम ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं। हमारी पहली कोशिश है कि भाजपा को यहां पर बढ़ने से रोकना। ममता जी को जिताने में हम पूरी ताकत लगाएंगे। भाजपा ने देश के लोगों को ठगने का काम किया है।

तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहीं- हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी भाई लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। आप जान लीजिए बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। बंगाल में भी आपको कुछ नहीं मिलने वाला है।

West Bengal पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा, जानिए बंगाल चुनाव पर क्या कहा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव होगा। पहला चरण- 27 मार्च को होगा, दूसरा चरण- 1 अप्रैल, तीसरा चरण- 6 अप्रैल, चौथा चरण- 10 अप्रैल, पांचवां चरण- 17 अप्रैल, छठा चरण- 22 अप्रैल, सातवां चरण- 26 अप्रैल, आठवें चरण का मतदान- 29 अप्रैल को होगा।

राहुल गांधी बोले-RSS और BJP हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बर्बाद कर रही

बंगाल में 294 सीटों के लिए होने है चुनाव

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए पश्चिम बंगाल फतह करना काफी अहम है। यही वजह है कि बीजेपी के शीर्ष नेता लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं। बंगाल में 294 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने है। वर्तमान में वहां ममता बनर्जी यानि टीएमसी की सरकार है। अब देखना यह है कि आने वाले चुनाव में किस पार्टी का पलड़ा ज्यादा भारी होता है। फिहलाह बंगाल में तोड़-जोड़ की प्रकिया जोरो से चल रही है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
0
Total recovered
Updated on April 25, 2024 11:24 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles