spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Russia-Ukraine: यूक्रेन का दावा- हमले में अब तक 300 लोग मारे गए, बेलारूस ने भी किया हमला

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। यूक्रेन पर आज सुबह रूस की ओर से हमला कर दिया गया। हमले के बाद यूक्रेन की ओर से दावा किया गया कि, उसके सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। बेलारूस ने भी यूक्रेन पर हमला कर दिया है। हालांकि हमले से पहले रूस की ओर से बार-बार कहा गया कि वह युद्ध नहीं चाहता है, लेकिन उसके द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से संदेह पैदा हो रहा है।

रूस-यूक्रेन विवाद पर बोले रक्षा मंत्री Rajnath Singh, युद्ध हुआ तो ये मसला दो-तीन मुल्कों का नहीं
देशव्यापी आपातकाल की घोषणा

वहीं, दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को अपने देश के बाहर सैन्य बल का इस्तेमाल करने का अधिकार मिलने के बाद यूक्रेन ने बुधवार को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा कर दी। अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन की सीमा के पास तैनात सैनिक युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार बैठे हैं।

बेलारूस ने भी किया हमला

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद अब बेलारूस ने भी हमला कर दिया है। खेरसन एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया है। यहां पर आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिख रही हैं।

NOTAM की वजह से वापस लौटा जहाज

यूक्रेन ने देश में युद्ध के हालात बनने के बाद अपने देश के भीतर नागरिक विमानों की उड़ानों को प्रतिबंधित कर दिया है। NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) जारी कर दिया गया है। इस वजह से भारतीयों को लाने के लिए रवाना हुई एअर इंडिया की दूसरी विशेष उड़ान AI- 1947 खाली हाथ वापस लौट रही है। यह जहाज आज सुबह यूक्रेन के बॉरिस्पिल हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ था, लेकिन अब वह वापस लौट रहा है।

यूक्रेन पर हुआ मिसाइल अटैक

यूक्रेन के चार शहरों में मिसाइल अटैक हुआ है। कीव, खारकीव समेत चार शहरों पर मिसाइल दागी गई हैं। इस तरह युद्ध का खतरा बढ़ता जा रहा है। रूस ने एक साथ यूक्रेन के 11 शहरों में हमला कर दिया है। राजधानी कीव समेत यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहरों को निशाना बनाया गया है।

यूक्रेन पर किया हमला, तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम, US ने पुतिन को चेताया

अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तो पुतिन को महत्वपूर्ण परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिका ने कहा कि पिछले दो दिनों में रूस के खिलाफ घोषित किए गए प्रतिबंध सिर्फ एक शुरुआत भर हैं।

यूक्रेन की नौसेना को हुआ बड़ा नुकसान

यूक्रेन की सेना ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि देश की नौसेना को बड़ा नुकसान हुआ है। भारी रॉकेट हमले की वजह से कीव और खार्किव में यूक्रेनी सैन्य कमांड पोस्ट तबाह हो गई है। अभी तक इन हमलों में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है।

जी7 समकक्षों से मिलेंगे बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि मैं आज शाम व्हाइट हाउस से स्थिति की निगरानी करूंगा और अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम से नियमित अपडेट प्राप्त करूंगा। कल मैं सुबह अपने जी7 समकक्षों से मिलूंगा। हम अपने नाटो सहयोगियों के साथ समन्वय करेंगे।

यूक्रेन ने एयरपोर्ट्स को किया बंद

यूक्रेन सरकार रूस के साथ टकराव के कारण पूर्वी यूक्रेन में हवाई अड्डों को आधी रात से सुबह 7 बजे तक बंद कर रही है। यूक्रेनी विमानन अधिकारियों ने भी पूर्व में कुछ हवाई क्षेत्र को खतरे वाले क्षेत्रों के रूप में घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बुधवार रात यूक्रेन पर एक आपात बैठक का आयोजन किया। इसके कुछ घंटे पहले ही दर्जनों देशों के राजनयिकों ने देश के प्रति रूस की कार्रवाई की निंदा की और यूरोप में एक नए युद्ध की आशंका बढ़ने पर कूटनीति की गुहार लगाने के लिए महासभा में भाग लिया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles