नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग (Russia Ukraine War) के बाद अब तक छह लाख से अधिक लोगों ने देश छोड़ दिया है। इसके अलावा, जो बच गए हैं, वो जिंदगी बचाने की जद्दोजहद कर रहे हैं। यूक्रेन पर हमला करने के बाद से ही रूसी की सेना लगातार देश के प्रमुख शहरों को निशाना बना रही है। इन हवाई हमलों की वजह से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। इसके अलावा, हताहतों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वहीं, लाखों लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं।
Ukraine Russia War: यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीय, रोमानिया से मुंबई रवाना हुई फ्लाइट
चेर्निहाइव शहर के बाहर बड़े पैमाने पर हमला
यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर के बाहर रूस ने बड़े पैमाने (Russia Ukraine War) पर हमला किया। शहर के बाहर स्थित किंका गांव में गोलियों से वाहनों और घरों को काफी नुकसान हुआ है।

कीव के पास में बूचा नाम से एक शहर मौजूद है। यहां पर मंगलवार को रूसी सेना ने जबरदस्त गोलाबारी (Russia Ukraine War) की। लोग बूचा की इमारत के पास खड़े हैं, जो तबाह हो गई है।

रूस को भी बूचा में नुकसान झेलना पड़ा है। एक सैन्य वाहन के बगल में रूसी सैनिक का शव पड़ा हुआ है। एक व्यक्ति इस शव के पास खड़ा है।

रूस के हमलों की वजह से यूक्रेन से पलायन (Russia Ukraine War) का दौर शुरू हो चुका है। युद्ध से बचकर भागने वाले लोग अपनी कारों से यूक्रेन में सेर्नित्सि के पास यूक्रेनी और रोमानिया सीमा को पार कर रहे हैं।

यूक्रेन में छिड़े युद्ध की वजह से खाने और जरूरी सामनों की सप्लाई बाधित हुई है। निकोलेव में एक दुकान के भीतर खाली पड़े रेक्स को देखा जा सकता है।

यूक्रेन से अब तक छह लाख से अधिक लोग देश छोड़कर जा चुके हैं। पश्चिमी यूक्रेन के शेहिनी के पास पोलैंड की सीमा की ओर जाने वाली कारों की कतार के पास एक आदमी को गुजरते हुए देखा जा सकता है।

मारियुपोल में भी रूस ने गोलाबारी की है, इस वजह से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। एम्बुलेंस पैरामेडिक्स एक स्ट्रेचर पर घायल व्यक्ति को ले जा रहे हैं। रिहायशी इलाके में हुई गोलाबारी में ये व्यक्ति घायल हुआ था।
