spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Russia Ukraine War: रूस ने किया यूक्रेन में युद्धविराम का ऐलान, सुरक्षित कॉरिडोर खोलने पर सहमति

नई दिल्ली। रूस (Russia) ने यूक्रेन के साथ जारी जंग (Russia Ukraine War) के 10वें दिन एक बड़ी घोषणा की है। उसने शनिवार को यूक्रेन में युद्धविराम (Ceasefire) का ऐलान कर दिया है, ताकि आम नागरिकों के देश छोड़ने के लिए सुरक्षित मानवीय कॉरिडोर खोले जा सकें। इस बात की जानकारी रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने दी है।

China budget: चीन आज करेगा अपना बजट पेश, रक्षा खर्च में करेगा 7.1 फीसदी की बढ़ोतरी
मानवीय कॉपेडोर खोलने का फैसला

रूस के रक्षा मंत्रालय के हवाले से एजेंसी ने बताया है कि रूसी पक्ष ने मारियुपोल और वोल्नोवख शहर से लोगों के निकलने के लिए शांति बनाए रखने और मानवीय कॉपेडोर खोलने का फैसला लिया है। ऐसा नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

खाना और पानी भी नहीं पहुंच पा रहा

मंत्रालय के अनुसार कॉरिडोर के खुलने से मारियुपोल और वोल्नोवख शहरों के निवासियों को रणनीतिक बंदरगाह शहर मारियुपोल सहित दूसरी इलाकों को खाली करने में मदद मिलेगी। इससे पहले शनिवार को ही प्रकाशित एक अन्य मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारियुपोल के मेयर वादिम बॉयचेंको ने कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल को चारों तरफ से ब्लॉक कर दिया है। जिसकी वजह से यहां तक खाना और पानी भी नहीं पहुंच पा रहा है।

बीते हफ्ते यूक्रेन पर हुआ था हमला

रूस की सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर दिया था। इससे पहले महीनों तक उसने इस देश को चारों तरफ से घेरने का काम किया था। जिस पर यूक्रेन ने बार-बार चिंता जताई थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने बीते गुरुवार को आदेश दिया था कि यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने अपने इस आदेश से पहले यूक्रेन के पूर्वी हिस्सों में स्थिति दोनेत्सक और लुहांस्क को स्वतंत्र क्षेत्र घोषित कर दिया था।

तहस नहस हुए यूक्रेन के कई शहर

यूक्रेन में उसी दिन से युद्ध जारी है। यहां के कई खूबसूरत शहर तहस-नहस हो गए हैं। यूक्रेन की सरकार और लोगों का कहना है कि उन्हें नाटो, अमेरिका और पश्चिमी देशों से जैसी मदद की उम्मीद थी, वैसी नहीं मिली है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने देश से सुरक्षित बाहर निकालने की अमेरिकी मदद भी ठुकरा दी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की रक्षा के लिए हथियारों की जरूरत है ना कि सवारी की। इस युद्ध को खत्म करने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच दो राउंड की बैठक हो गई है। अब अगले हफ्ते तीसरे राउंड की बैठक होने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 11:07 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 11:07 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 11:07 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 11:07 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles