spot_img
36.1 C
New Delhi
Wednesday, June 12, 2024

Russia-Ukraine War Updates: यूक्रेन पर 75 मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले,सैकड़ों लोगों की मौत,राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की पुष्टि

Russia-Ukraine War Updates: यूक्रेन पर 75 मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले,सैकड़ों लोगों की मौत,राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की पुष्टि

Breaking Desk | BTV bharat

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजधानी कीव पर ताबड़तोड़ 75 मिसाइल से हमले किए गए हैं, हालांकि उनमें से 41 को यूक्रेनी एयर फोर्स ने मार गिराया। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की के दफ्तर पर भी मिसाइल दागे गए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस हमले में कई लोगों की मौत की खबर है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं।

 

पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं

जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर विटाली क्लिटस्को ने कहा कि “शेवचेंस्कीव्स्की” जिले में कई विस्फोट हुए हैं। यह इलाका राजधानी कीव के केंद्र में है। वहीं स्थानीय मीडिया ने बताया कि विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 15 मिनट के आसपास हुआ।

कई लोग घायल हैं और सैकडों मौतें हुई हैं

यूक्रेन की राजधानी में हवाई हमले के सायरन की आवाज एक घंटे से अधिक समय के लिए हुई। कीव में आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि कई लोग घायल हैं और सैकडों मौतें हुई हैं। बचाव दल अब अलग-अलग स्थानों पर काम कर रहे हैं क्योंकि लिव, टेरनोपिल, खमेलनित्स्की, जाइटॉमिर और क्रोपिव्नित्स्की में भी विस्फोट हुए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि पूरे यूक्रेन में हुए विस्फोटों में कई लोग मारे गए और घायल हुए हैं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस हमें नष्ट करने और पृथ्वी के चेहरे से मिटा देने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 12, 2024 12:40 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 12, 2024 12:40 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 12, 2024 12:40 AM
0
Total recovered
Updated on June 12, 2024 12:40 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles