spot_img
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Russia Vs Ukraine War को हुआ पूरा एक साल,6900 नागरिक मारे गए, 2.8 लाख सैनिक हुए शहीद

Russia Vs Ukraine War को हुआ पूरा एक साल,6900 नागरिक मारे गए, 2.8 लाख सैनिक हुए शहीद

Internation Desk | BTV Bharat

रूस और यूक्रेन युद्ध को पूरा एक साल हो गया है। आज यानी 24 फरवरी 2022 को दोनों देशों के बीच भीषण जंग शुरू हुआ था। बीते एक साल में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन यूक्रेन को बहुत ज्यादा जान और माल सहित काफी नुकसान हुआ है। इस युद्ध की वजह से हजारों सुहागनों ने अपने सुहाग खो दिए। लाखों माताओं की गोद सूनी हो गई, तो वहीं न जाने कितने सैनिकों ने कर्तव्य की राह पर अपने प्राणों की आहुती दे दी। आज के दिन सुबह सुबह न्यूज चैनलों पर ब्रेकिंग चलने लगी कि रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है।

24 से 48 घंटों व्लादिमीर पुतिन की सेना यूक्रेन पर कब्जा कर लेगी

इसके बाद चर्चा होने लगी की 24 से 48 घंटों व्लादिमीर पुतिन की सेना यूक्रेन पर कब्जा कर लेगी। लेकिन बीते एक साल से यूक्रेन की सेना पुतिन से लोहा ले रही है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के युद्ध के ऐलान के बाद रूस की सेना के दो लाख सैनिक यूक्रेन में घुस गए और कुछ ही घंटों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव तक रूस के बम पहुंच गए थे। इसके बाद दुनियाभर के कई एक्सपर्ट्स ने दावा किया कि रूस चंद दिनों में यूक्रेन पर कब्जा कर लेगा। बीते एक साल में ना तो कोई जीता है और ना कोई हारा।

शहर के शहर खंडहर में तब्दील हो गए

शहर के शहर खंडहर में तब्दील हो गए। हजारों लोग मारे जा चुके हैं। जो बच गए हैं, वो शरणार्थी बनकर जिंदगी काट रहे हैं। रूस अभी तक पीछे हटने के लिए तैयार नहीं है। वहीं यूक्रेन भी सीना तानकर खड़ा। दोनों की इस जंग में दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी काफी गहरा असर पड़ा है। रूस और युक्रेन की इस जंग में रूस के 1.80 लाख और यूक्रेन के 1 लाख सैनिक की मौत हुई या घायल हुए है।

 

ये भी पढ़े: अमृतपाल सिंह के विरोध के बाद Back Foot पर Punjab Police, 24 घंटे में Lovepreet Toofan को करेगी रिहा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 8:43 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles