नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में सिर्फ 3 दिन का समय बचा है। ऐसे में राजनीतिक दल लगातार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने 7 चरणों में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। सपा (Samajwadi Party) ने सभावती शुक्ला को गोरखपुर (शहरी) सीट से सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के खिलाफ मैदान में उतारा है।
Samajwadi Party के समर्थन में CM Mamata Banerjee यूपी में करेंगी प्रचार, आज पहुचेंगी लखनऊ
गौरा से संजय कुमार उम्मीदवार
पार्टी ने प्रतापगढ़, इलाहाबाद, गोंडा, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, वाराणसी और मिर्जापुर जिलों की सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। प्रतापगढ़ जिले की विधानसभा सीट विश्वनाथगंज से सौरभ सिंह, रानीगंज से आरके वर्मा, प्रयागराज जिले की फाफामऊ सीट से अंसार अहमद, गोंडा की मेहनौन सीट से नंदिता शुक्ला, तरबगंज से रामभजन चौबे, मनकापुर से रमेश चंद्र गौतम, गौरा से संजय कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
मिर्जापुर की छानबे सीट से क्रीती कोल को उम्मीदवार बनाया गया
इसी तरह बस्ती की हरैया सीट से त्रियंबक पाठक, संतकबीरनगर की मेंहदावल सीट से जयराम पांडेय व खलीलाबाद सीट से अब्दुल कलाम को उम्मीदवार बनाया है। मऊ की मोहम्मदाबाद गोहना सीट से बैजनाथ पासवान, बलिया की बलिया नगर सीट से नारद राय, जौनपुर की मड़ियाहूं से सुषमा पटेल, वाराणसी की वाराणसी दक्षिण सीट से किशन दीक्षित, सेवापुरी से सुरेंद्र सिंह पटेल, मिर्जापुर की छानबे सीट से क्रीती कोल को उम्मीदवार बनाया गया है।
देखें किसे कहां से बनाया गया उम्मीदवार
क्रम संख्या | विधानसभा सीट | प्रत्याशी |
1 | विश्वनाथगंज | सौरभ सिंह |
2 | रानीगंज | आरके वर्मा |
3 | फाफामऊ | अंसार अहमद |
4 | मेहनौन | नंदिता शुक्ला |
5 | तरबगंज | रामभजन चौबे |
6 | मनकापुर (एससी) | रमेश चंद्र गौतम |
7 | गौरा | संजय कुमार |
8 | हरैया | त्रियंबक पाठक |
9 | मेंहदावल | जयराम पांडे |
10 | खलीलाबाद | अब्दुल कलाम |
11 | नौतनवा | कौशल सिंह |
12 | सिसंवा | सुशील टेबरीवाल |
13 | पनियरा | पनियरा |
14 | गोरखपुर शहर | सभावती शुक्ला |
15 | पडरौना | विक्रमा यादव |
16 | रुद्रपुर | प्रदीप यादव |
17 | सगड़ी | एचएन पटेल |
18 | मुबारकपुर | अखिलेश यादव |
19 | मुहम्मदाबाद गोहना (एससी) | मुहम्मदाबाद गोहना (एससी) |
20 | बलिया नगर | नारद राय |
21 | मिडियाहूं | सुषमा पटेल |
22 | वाराणसी दक्षिण | किशन दीक्षित |
23 | सेवापुरी | सुरेंद्र सिंह पटेल |
24 | छानवें (एससी) | क्रीती कोल |
सीएम योगी को टक्कर देंगी बीजेपी नेता की पत्नी
सपा ने सीएम योगी को टक्कर देने के लिए बीजेपी नेता रहे उपेंद्र शुक्ल की पत्नी सभावती को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि गोरखपुर शहर सीट से सीए योगी पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सपा ने उन्हें टक्कर देने के लिए दिवंतग बीजेपी नेता की पत्नी को चुनावी मैदान में उतारा है। बीजेपी नेता रहे उपेंद्र शुक्ल की पत्नी अपने दोनों बेटों के साथ सपा में शामिल हो गई थीं। अब अखिलेश यादव ने उन्हें सीएम योगी के खिलाफ उतारा है।