नई दिल्ली। वैक्सीन को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच विवाद कम होता नहीं दिख रहा है। राज्य जहां केंद्र पर लगाातर वैक्सीन नहीं देने का आरोप लगा रही है, तो वहीं दूसरे तरफ केंद्र इन आरोप को खारिज करते आ रही है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा (Sambit Patra) ने दिल्ली सीएम केजरीवाल (CM Kejriwal) पर आरोप लगाते हुए जोरदार हमला किया है।
दिल्ली को 45,46,070 वैक्सीन केंद्र सरकार से मुफ्त दी गई है। अरविंद केजरीवल ने कंपनियों से 8,17,690 डोज़ का इंतजाम किया है। सिर्फ दिल्ली के निजी अस्पतालों ने अपने बूते पर अभी तक 9,04,720 डोज़ का इतज़ाम किया है। दिल्ली सरकार से ज़्यादा निजी अस्पतालों ने किया है: संबित पात्रा, BJP pic.twitter.com/LrEYfy4lRF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2021
कोरोना के चलते JEE (Adv) 2021 परीक्षा स्थगित, नई तारीख की जल्द होगी घोषणा
संबित पात्रा ने कहा अरविंद केजरीवाल और कुछ नेता जो रोज सवाल पूछ रहे हैं याद रखें कि ये वैक्सीन है काउंटर पर मिलने वाली कोई साधारण पैरासिटामॉल की गोली नहीं है कि आप गए उठाया और भारत लेकर चले आए। केंद्र सरकार ने भारत के अंदर वैक्सीन आए इसके लिए कानूनों को अप्रैल में आसान बनाया।
Vaccine की कमी, CM Kejriwal का केंद्र पर हमला-अगर दिल्ली हारती है, तो भारत हारेगा
भाजपा नेता ने कहा शायद केजरीवाल को पता नहीं है कि शुरूआत के दिनों में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) का सिर्फ एक प्लांट था लेकिन आज भारत बायोटेक का 4 प्लांट है क्योंकि भारत सरकार ने वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए काम किया है। PSUs को भी उत्पादन बढ़ाने की अनुमति दे दी गई है और वे भी कोवैक्सीन के उत्पादन में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।
CM Kejriwal का केंद्र सरकार से सवाल, 16 कंपनियां Covaxin बनाने में सक्षम, तो फिर….
पात्रा के मुताबिक दिल्ली को 45,46,070 वैक्सीन केंद्र सरकार से मुफ्त दी गई है। वहीं अरविंद केजरीवल ने कंपनियों से सिर्फ 8,17,690 डोज़ का इंतजाम किया है। दिल्ली के निजी अस्पतालों ने अपने बूते पर अभी तक 9,04,720 डोज़ का इतज़ाम किया है। दिल्ली सरकार से ज़्यादा निजी अस्पतालों ने काम किया है।