spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

10.5 इंच की TFT डिस्प्ले के साथ लॉन्ज हुआ Samsung Galaxy Tab A8

नई दिल्ली। गैलेक्सी टैब-ए सीरीज की फैमिली में एक नया मेंबर जोड़ गया है। दरअसल, गुरुवार को Samsung ने अपने नए टैबलेट Samsung Galaxy Tab A8 को लॉन्च कर दिया है। Galaxy Tab A8 में पतला बेजल दिया गया है। इसके अलावा इसमें 10.5 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है। टैब में क्वॉड स्पीकर के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है। Samsung Galaxy Tab A8 को 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया गया है।

ट्रिपल-कैमरा सेटअप के साथ Moto G51 5G भारत में लॉन्च, जानें क्या है खास

टैब की कीमत के बारे में जानकारी

Samsung ने अभी तक Samsung Galaxy Tab A8 की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। अमेरिका में टैब को जनवरी में उपलब्ध कराया जाएगा। Galaxy Tab A8 की बिक्री तीन कलर ग्रे, पिंक गोल्ड और सिल्वर में होगी।

टैब में क्या है खास

Samsung Galaxy Tab A8 में 10.5 इंच की डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है। इसमें One UI दिया गया है। इसके अलावा स्प्लिट स्क्रीन की भी सुविधा है। यानी दो स्क्रीन को आप एक साथ एक्सेस कर सकेंगे। इसमें चार स्पीकर हैं। जिनके साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट है।

Samsung Galaxy Tab A8

टैब में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा

कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy Tab A8 में फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं रियर पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। टैबलेट को फेस आईडी से अनलॉक किया जा सकता है। इसे 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में खरीदा जा सकेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

Samsung Galaxy Tab A8 की बैटरी

Samsung Galaxy Tab A8 में 2.0GHz का प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम है। टैब में 7040mAh की बैटरी है जिसके साथ 15W की टाईप-सी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और 3.5mm का ऑडियो जैक है। इसके साथ दो महीने के लिए ग्राहकों को YouTube Premium का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles