spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Sanjay Raut Bail: 101 दिन बाद संजय राउत को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

Sanjay Raut Bail: 101 दिन बाद संजय राउत को बड़ी राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली जमानत

Breaking Desk | BTV Bharat

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच की आंच का सामना कर रहे शिवसेना सांसद संजय राउत को रात मिल गई है। आज उन्हें जमानत मिल गई है। प्रवर्तन निदेशालय ने पात्रा चॉल भूमि मामले में राउत को जुलाई के अंत में गिरफ्तार किया था। इस मामले में ईडी राउत की पत्नी, करीबियों समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे ने आज फैसला सुनाया। मुंबई के उत्तरी उपनगरीय इलाके में पात्रा चॉल प्रोजेक्ट के मामले में ईडी जांच कर रही है। जांच के दौरान उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

31 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था

31 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और ई़डी की हिरासत में 8 दिन बिताने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। 2 नवंबर, को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत ने धन शोधन मामले में आरोपी शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत की जमानत याचिका पर नौ नवंबर तक फैसला सुरक्षित रख लिया था। विशेष पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश एम जी देशपांडे ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलों के बाद फैसला सुरक्षित रखा है। हालांकि, अदालत ने राउत की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिनों के लिए बढ़ा दी थी।

7 सितंबर को उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर की थी

7 सितंबर को उन्होंने जमानत के लिए याचिका दायर की थी। साथ ही राउत ने दावा किया था कि उनके खिलाफ दर्ज ईडी की मामला सत्तारूढ़ दल की तरफ से विपक्ष का दबाने की कोशि है। उन्होंने यह भी कहा था कि अपराध की आय के तौर पर दिखाए गए 1.06 करोड़ रुपये का हिसाब था और जानकारी दी गई थी।

 

ये भी पढ़े: Supreme Court New CJI: DY Chandrachud बने भारत के नए चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 7:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles