spot_img
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

कबूतरी’ पर सपना चौधरी का बवाल, वीडियो ने मचाया तहलका

नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की दुनिया दीवानी है। सपना जब भी स्टेज पर आती हैं तो आग लगा देती हैं। सपना के लटके झटके देख फैंस भी झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। साथ ही सपना के ठुमकों पर लोग जमकर पैसे भी लुटाते हैं।

इन दिनों भले ही सपना स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर पा रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस अपने डांस वीडियोज के जरिए फैंस के दिलों पर छाई हुई हैं। यूट्यूब पर सपना के डांस वीडियोज़ के व्यूज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। सपना के कई पुराने वीडियोज भी इन दिनों जबरदस्त धमाल मचा रहे हैं।

इसी कड़ी में सपना का एक हरियाणवी गाना ‘कबूतरी’ यूट्यूब पर छाया हुआ है। वीडियो में सपना को सूट सलवार पहने जबरदस्त डांस करते देखा जा सकता है। सपना का डांस परफॉर्मेंस देख लोग भी झूमते नज़र आ रहे हैं।

इस गाने को फेमस हरियाणवी सिंगर राज मवार ने गाया है। इसके बोल आकाश जांगड़ा ने लिखे हैं। सपना के इस डांस वीडियो को टशन हरियाणवी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 9:56 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles