spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, June 2, 2023

Wrestlers के सपोर्ट में सर्वखाप महापंचायत का फैसला, 23 मई को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

Wrestlers के सपोर्ट में सर्वखाप महापंचायत का फैसला, 23 मई को इंडिया गेट पर कैंडल मार्च

Breaking Desk | BTV Bharat

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और BJP सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों के हक में हरियाणा में सर्वखाप महापंचायत हुई। रोहतक में महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर हुई इस महापंचायत में हरियाणा और यूपी के अलावा अन्य राज्यों के खाप प्रतिनिधि भी पहुंचे। महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत के अलावा धरने पर बैठे पहलवान भी शामिल हुए। सुबह 11 बजे शुरू हुई महापंचायत शाम 4 बजे तक चली। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि पहलवानों के समर्थन में 23 मई को दिल्ली में कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

इस कैंडल मार्च में देशभर के लोग पहुंचेंगे

इंडिया गेट पर शाम पांच बजे निकाले जाने वाले इस कैंडल मार्च में देशभर के लोग पहुंचेंगे। 28 मई को नए संसद भवन में खापों की महिला महापंचायत होगी जिसमें देशभर से महिलाओं के अलावा खाप और किसान नेता भी पहुंचेंगी। ये महिला महापंचायत पहलवानों के साथ मिलकर जो भी फैसला लेगी, वह सभी खापों को मंजूर होगा और फैसले के 5 घंटे के अंदर सभी खापों के ज्यादा से ज्यादा लोग दिल्ली पहुंच जाएंगे।

महापंचायत में बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की डिमांड भी की गई

सर्वखाप महापंचायत में WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का नार्को टेस्ट कराने की डिमांड भी की गई ताकि लोगों का भ्रम दूर और उसकी गिरफ्तारी की जा सके। इससे पहले जंतर-मंतर से रोहतक में सर्वखाप महापंचायत में पहुंची रेसलर साक्षी मलिक ने सभी खापों से हाथ जोड़कर कहा कि ये उनकी इज्जत की लड़ाई है। अगर इसमें वह गलत पाए जाते हैं तो उन्हें जो मर्जी सजा दे दी जाए।

ये भी पढ़े: Manali फोरलेन हाईवे पर 5 टनल शुरू, Delhi से मनाली पहुंचना हुआ आसान, सफर में 2 घंटे बचेंगे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,991,143
Confirmed Cases
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
531,874
Total deaths
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
3,736
Total active cases
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
44,455,533
Total recovered
Updated on June 2, 2023 9:21 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles