नई दिल्ली। ओडिशा में एक ऐसा व्यक्ति है जो विश्व की प्रसिद्ध विरासत स्थलों को अपने कला से खुद में समाए हुए है। कलाकार अरुण साहू विश्व प्रसिद्ध स्मारकों की मनमोहक कलाकृतियों को तैयार करते है। अरुण साहू का कहना है कि’ विश्व के सभी सात अजूबों और अन्य विश्व प्रसिद्ध विरासत स्थलों के लघुचित्र बनाने और उन सभी को एक संग्रहालय में रखने पर विचार कर रहे है। जिसे देश दुनिया से आने वाले लोग उन्हें एक छत के नीचे देख सकेगें।
Odisha: An artist in Ganjam converts timber into artefacts of famous monuments of the world. Arun Sahu says, "I'm planning to make replicas of seven wonders of the world & other famous heritage sites & place them in a museum so that visitors can see them under one roof". (17.11) pic.twitter.com/yi3hEVBmDW
— ANI (@ANI) November 17, 2020
अरुण को कलाकृतियों में रूची कैसे आया
बता दें कि अरुण का जन्म एक गरीब बढ़ई परिवार में हुआ था। अपने बचपन के दिनों के दौरान, उन्हें किताबों और समाचार पत्रों से देश के कुछ सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के बारे में पता चला। धीरे- धीरे उसे उन स्थानों की यात्रा करने की इच्छा बढ़ी।
अरुण बचपन से हीं वह अपने पिता को फर्नीचर और घर के अन्य लेखों की नक्शा बनाते देखते थे। जिसके बाद उन्होंने कुछ वस्तुओं को बनाने में अपना हाथ आजमाना शुरू कर दिया। अरुण की रुचि को ध्यान में रखते हुए उनके पिता भास्कर साहू ने भी उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्हें बढ़ईगीरी की कला सिखाई। जल्द ही, अरुण ने इस विषय में महारत हासिल कर ली।
बता दें कि अरुण 12वीं पास करने के बाद अपने घरके वित्तीय स्थिति को देखते हुए आगे की पढ़ाई नहीं की। अरुण अपना सपना पूरा करने के लिए दिन रात लगे रहे। अरुण का कहना था कि ‘ मेरा सपना, तभी सच होगा जब सरकार मुझे आर्थिक रूप से समर्थन करेगी। मुझे यकीन है कि ‘यह अभी तक आने वाला संग्रहालय’ देश के भीतर या बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण होगा।