Shahdol Road Accident : भयानक सड़क हादसे में खनिज विभाग के निरीक्षक समेत 5 की मौत
Breaking Desk | BTV Bharat
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के पाली रोड पर देर रात 2 बजे एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे। इन्हीं का जन्मदिन मनाने ये ढाबे गए थे। वापस आते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
पुष्पेंद्र त्रिपाठी के रिश्तेदार रीवा से शहडोल आए हुए थे
कार में सवार शहडोल में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी खनिज इंस्पेक्टर, अवनीश दुबे जिला प्रबंधक लोक सेवा शहडोल, प्रकाश जगत जिला पंचायत शहडोल, दिनेश सारीबा सब इंजीनियर गोहपारू और रीवा से आए अमित शुक्ला सवार थे, जिनकी मौत हुई है।