spot_img
31.8 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Shani Jayanti 2021: शनि जयंती पर भूल कर भी न करें ये काम

नई दिल्ली। आज यानी 10 जून को शनि जयंती मनाई जा रही है। ज्योतिष शास्त्र से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार सूर्य ग्रहण शनि जयंती और ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पड़ रहा है। यह संयोग लगभग 148 साल बाद बना है। इससे पहले ऐसा ही संयोग 26 मई 1873 को देखने को मिला था। शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता माना जाता है। इस दिन शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मनुष्य के कर्मों के अनुसार ही शनिदेव उसे वैसा ही फल देते हैं।

Surya Grahan: समय और तारीख के साथ जानें कि कौन कौन से देश में होगा सूर्य ग्रहण

शनि जयंती के दिन कुछ बातों का विशेष ध्‍यान रखना चाहिए. ताकि शनिदेव कुपित न हों और उनकी कृपा हमेशा बनी रहे। शास्‍त्रों के अनुसार कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्‍हें करने से बचना चाहिए।

शनि जयंती पर ना करें ये काम:-

  • शनि देव व्‍यक्ति के अनैतिक कार्यों से नाराज होते हैं, इसलिए इनसे बचें।
  • अन्न का अपमान करने से बचें, ऐसे लोगों पर शनिदेव नाराज होते हैं, इसलिए अन्न की बर्बादी से बचना चाहिए।
  • दूसरों के हितों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।
  • शनिदेव का आशीर्वाद पाना है तो पशु-पक्षियों और प्रकृति को नुकसान न पहुंचाएं।
  • लोगों का अपमान न करें, सबका सम्‍मान करें, ऐसे कार्य न करें जिससे कोई व्‍यक्ति परेशान हो।

Health Tips: कोविड के दौरान खुद को स्वास्थ्य रखने के लिए खाए ये पौष्टिक खाना

शनि जयंती पर करें ये काम:-

  • पूरे दिन व्रत रखने के अलावा शनिदेव की विशेष पूजा में तिल का तेल, नीले फूल और शमी पेड़ के पत्तों का उपयोग करना चाहिए।
  • शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं. इसलिए इस खास दिन गरीबों की मदद करने से शुभ फल प्राप्‍त होता है।
  • इस अवसर पर तेल और उड़द आदि चीजों का भी दान करना चाहिए।
  • निर्धन लोगों को अन्न और काला कंबल आदि दान करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है।
  • शनि चालीसा का पाठ करके शनिदेव की कृपा पाई जा सकती है।
  • शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. सरसों के देल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
  • गंभीर रोगों से पीड़ित व्यक्तियों की सेवा करने से शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं।
  • गरीबों और असहाय लोगों की सहायता करने से भी शनिदेव प्रसन्‍न होते हैं।

वट सावित्री व्रत को लेकर जानें कुछ महत्वपूर्ण बातें, और नोट कर ले पूजा का विधि

https://twitter.com/templeinfoindia/status/1402851544475734016

 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 12:30 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles