spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati ने ईसा मसीह के हिन्दू होने का किया दावा

Shankaracharya Swami Nischalanand Saraswati ने ईसा मसीह के हिन्दू होने का किया दावा

Breaking Desk | BTV bharat

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने ईसा मसीह के हिन्दू होने का दावा किया हैं, कहा कि 10 वर्षों तक ईसा मसीह भारत में रहे, जिसमें 3 वर्ष पूरी में बिताये, पूरी के शंकराचार्य से उनका सम्पर्क था. दरअसल रावांभाठा स्थित सुदर्शन संस्थानम् में मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि दुनिया में कितने ही देश हैं। सभी अपने-अपने धर्म को खुलकर मानते हैं।

दुर्भाग्य है कि भारत को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की संज्ञा दी जाती है

दुर्भाग्य है कि भारत को धर्म निरपेक्ष राष्ट्र की संज्ञा दी जाती है। असल में ऐसा कहकर हिंदुओं को बेवकूफ बनाया जा रहा है। भला कोई वस्तु अपने गुण-धर्म से अलग कैसे हो सकती है! दीये का काम है रोशनी देना। दीया रोशनी न दे तो उसकी क्या उपयोगिता। यही बात राष्ट्र पर भी लागू होती है। जिस हिंदू धर्म को मानने वाले लोग सबसे ज्यादा रहते हैं, वह राष्ट्र उस धर्म से अप्रभावित कैसे हो सकता है।

एसटी-एससी जैसे शब्द राजनेताओं की देन है

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा, सवर्ण, एसटी-एससी जैसे शब्द राजनेताओं की देन है। देश में रोज सवर्ण, एसटी, एससी पर बहस हो रही है। क्या यह व्यवस्था सनातन धर्म की देन है? नहीं। यह तो राजनेताओं का दिया शब्द है। इन शब्दों के जरिए वैदिक सनातनी हिंदुओं को लड़ाया जा रहा है। इसमें उनके हित छिपे हैं। यह लोगों को समझना होगा कि वे राजनेताओं के बहकावे में न आएं।

ये भी पढ़े: Gujarat के नवसारी में Kejriwal और मान को दिखाए गए काले झंडे, लगे मोदी-मोदी के नारे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles