spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Sharad Pawar ने NCP का अध्यक्ष पद छोड़ा, 4 दिन पहले कहा था- रोटी पलटने का वक्त आ गया

Sharad Pawar ने NCP का अध्यक्ष पद छोड़ा, 4 दिन पहले कहा था- रोटी पलटने का वक्त आ गया

Breaking Desk | BTV bharat

शरद पवार ने आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी यानि NCP का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। पवार ने कहा कि वो इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने अभी पद छोड़ने की वजह नहीं बताई है। राकांपा महाराष्ट्र के महा-विकास अघाड़ी गठबंधन में सहयोगी है। 4 दिन पहले शरद पवार ने कहा था कि रोटी पलटने का वक्त आ गया है। किसी ने मुझसे कहा कि रोटी सही समय पर पलटनी है। न पलटे तो कड़वी हो जाती है।

रोटी पलटने का वक्त आ गया है

इस बयान पर अजीत पवार ने कहा कि नए चेहरों को आगे लाना NCP की परंपरा रही है। उन्होंने 1999 में कांग्रेस से अलग होकर NCP बनाई थी। उसके बाद से ही वे पार्टी के अध्यक्ष हैं। पवार के ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ता उनके समर्थन में नारे लगाने लगे। वे उनसे अपना फैसला वापस लेने की मांग कर रहे थे। शरद पवार मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में आज अपनी बायोग्राफी ‘लोक भूलभुलैया संगति’ का विमोचन कर रहे थे। इस किताब के पन्ना नंबर 319 पर उन्होंने लिखा- महाविकास अघाड़ी की सरकार सिर्फ सत्ता का खेल नहीं थी। अन्य पार्टियों को दबाकर, अन्य पार्टियों का महत्व किसी ना किसी तरह से खत्म करके राजनीतिक वर्चस्व निर्माण करने वाली भाजपा को यह करारा जवाब था।

महाविकास अघाड़ी की सरकार भाजपा को देश में मिली सबसे बड़ी चुनौती थी

महाविकास अघाड़ी की सरकार भाजपा को देश में मिली सबसे बड़ी चुनौती थी। यह सरकार अस्थिर करने का प्रयास होगा, इसकी कल्पना मुझे थी। हम हमारे लेवल पर हम इसे हैंडल करने में सक्षम थे, लेकिन उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाने से शिवसेना में तूफान आएगा, इसका हमें अंदाजा नहीं था।

ये भी पढ़े: रोडसाइड विक्रेताओं की ब्रांडिंग क्यों कर रहा है यह डिज़ाइन स्टूडियो ? माउस & चीज़

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 12:07 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles