spot_img
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 19, 2024

शारदीय नवरात्रि 2021: इस नवरात्रि घर लाएं ये 8 चीजें तो माता रानी होंगी प्रसन्न

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व नवरात्रि इस वर्ष 07 अक्टूबर से प्रारंभ हो रही है। नवरात्रि में माता की उपासना के दौरान पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र‍ि के दिनों में कुछ चीजें घर लाई जाएं तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वो चीजें है जिन्हें घर लाने पर माता रानी प्रसन्न होती हैं।

शारदीय नवरात्रिः जानें शुभ मुहूर्त और कलश स्थापना की विधि…

इस नवरात्रि घर लाएं ये 8 चीजें

  • आप घर में धन-समृद्धि लाने के लिए नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी का ऐसा चित्र लाएं जिसमें वह कमल पर विराजमान हों। इसके साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।
  • कमल देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल है। नवरात्रि में कमल का फूल या उससे संबंधित चित्र घर में लेकर आने से देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।
  • नवरात्रि के दौरान महिलाओं को घर में सोलह शृंगार का सामान जरूर लाना चाहिए। इसे घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।
  • नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना भी शुभ माना जाता है। सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश का चित्र बना हुआ हो तो और भी शुभ होता है। अपने पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरूर रखें, इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • नवरात्रि में मां सरस्वती का प्रिय मोर पंख घर लाकर मंदिर में रखने से भी कई फायदे होते हैं। मोर पंख विद्यार्थियों के कमरे में रखने से उन्हें विद्या की प्राप्ति होती है। लॉकर के पास इसे रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।
  •  नवरात्रि के दिनों में घर पर माता रानी के सोलह श्रृंगार का सामान लाकर घर के मंदिर में स्थापित करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।
  • शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ माना जाता है। अगर सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश की चित्र बना हुआ हो तो और भी शुभ माना जाता है। आप अपने पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरूर रखें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के दिनों में इसे अपने घर पर लगाएं और इसे अच्छी तरह से देखभाल करें। साथ ही घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती है।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,032,784
Confirmed Cases
Updated on March 19, 2024 3:35 PM
533,523
Total deaths
Updated on March 19, 2024 3:35 PM
44,499,261
Total active cases
Updated on March 19, 2024 3:35 PM
0
Total recovered
Updated on March 19, 2024 3:35 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles