spot_img
26.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

कुंद्रा केस के बाद पहली बार शिल्पा आएंगी लाइव और करेंगी ये काम

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी केस के बाद पहली बार शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) सबके सामने आने के लिए तैयार हो चुकी है। शिल्पा सोशल मीडिया पर लाइव आकर ये बड़ा काम करने की शुरुआत कर रही है। खैर हर कोई शिल्पा को देखना चाह रहा है क्योंकि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद को शिल्पा जैसे पब्लिक से काफी दूर हो गई है। जाहिर है बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा इस वक्त लगातार सुर्खियों में बने हैं।

शुरुआती फ्लॉप करियर को लेकर kiara Advani का हुआ बुरा ऐसा

गौरतलब है कि राज पर अश्लील फिल्में बनाने और उसे मोबाइल ऐप पर अपलोड करने का मामला दर्ज है। इसी मामले को लेकर राज इस वक्त जेल में हैं। राज ​कुंद्र की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी उनके परिवार को लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है। जहां कई फैंस और स्टार्स उनके साथ खड़े नजर आए तो कई उनके खिलाफ अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं हाल ही में उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी ने भी चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।

इसी बीच अब राज की गिरफ्तारी के बाद पहली बार पब्लिक अपीयरेंस यानी लोगों के सामने आने वाली हैं। इसी बीच खबर के अनुसार शिल्पा शेट्टी 15 अगस्त को ‘वी फॉर इंडिया’ के जरिए फेसबुक लाइव होंगी। शिल्पा के साथ इस लाइव शो कैंपेन में अर्जुन कपूर, विद्या बालन, दीया मिर्जा, करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, सैफ अली खान, सारा अली खान और स्टीवन स्पीलबर्ग संगीतकार ए आर रहमान, रोलिंग स्टोन्स के मिक जैगर, गायक-गीतकार एड शीरन जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल रहेंगे।

Kundra case: पति के बाद शिल्पा शेट्टी और उनकी मां भी हो सकती हैं गिरफ्तार

शिल्पा पति राज कुंद्र के गिरफ्तारी के बाद अपने डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर’ में भी नजर नहीं आईं हैं। वहीं अब वह पहली बार ‘वी फॉर इंडिया’ के जरिए लाइव होंगी। बता दें कि इस शो के जरिए जो भी धनराशि जुटाई जाएगी उसे कोविड-19 राहत मिशनों के लिए दिया जाएगा। इस धनराशि का इस्तेमाल आक्सीजन कंसंट्रेटर्स , वेंटिलेटर, आवश्यक दवाएं और आईसीयू यूनिट जैसी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किया जाएगा।

आपको बता दें कि हाल ही में शिल्पा (Shilpa Shetty) के बेटे वियान राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वियान राज कुंद्रा भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वियान भी अपने माता- पिता, बहन और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में वियान राज कुंद्रा ने अपनी मां शिल्पा शेट्टी के साथ अच्छा वक्त बिताते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की ​थीं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 9:35 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles