spot_img
34.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

Shraddha Murder Case: BJP MP साध्वी Pragya ने कहा- जिहाद देश पर कलंक, हिंदू नहीं कर सकता ऐसी क्रूरता

Shraddha Murder Case: BJP MP साध्वी Pragya ने कहा- जिहाद देश पर कलंक, हिंदू नहीं कर सकता ऐसी क्रूरता

Breaking Desk | BTV Bharat

मुंबई की श्रद्धा को आफताब नाम के उसके लिव इन पार्टनर ने दिल्ली में कैसे मौत के घाट उतारा और 35 टुकड़े करके लाश को ठिकाने लगा दिया? एक तरफ इस जघन्य हत्याकांड की जांच चल रही है तो दूसरी तरफ इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बाद अब मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी इसे लव जिहाद में हुई वारदात बताया है।

 

कोई हिंदू इस तरह की क्रूरता नहीं कर सकता है

उन्होंने यह भी कहा कि कोई हिंदू इस तरह की क्रूरता नहीं कर सकता है। भाजपा सांसद ने कहा कि हिंदू लड़कियों को जागरूक करने की आवश्यकता है कि अपने समाज में ही शादी करें। साध्वी प्रज्ञा सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ”एक लड़की श्रद्धा जिसके 35 टुकड़े करके एक विधर्मी ने फ्रिज में रखे और एक एक करके फेंका पूरी योजना के तहत। लव जिहाद का जो जहर फैल रहा है हमारे समाज में वह हमारे देश के लिए कलंक है। इसको मिटाना हम सब की जिम्मेदारी है।

इसमें जागरूकता लाना हम सब की जिम्मेदारी है

इसमें जागरूकता लाना हम सब की जिम्मेदारी है क्योंकि हिंदू कभी भी इस तरह का काम नहीं करता है। इतनी वीभत्स हत्या, इतनी क्रूरता, नृशंता तो कोई और नहीं कर सकता है, यह तो लव जिहाद के अनुगामी ही कर सकते हैं। इसलिए इनसे जागरूक करना है, हमें लड़कियों में इस बात को जगाना होगा कि आप हिंदू हैं और हिंदू से विवाह करिए। यह लव अब कुछ नहीं होता है, लव अब जिहाद हो गया है।”

ये भी पढ़े: बुलेट प्रूफ कारें छोड़ दिल्ली की सड़कों पर Auto रिक्शा चला रहीं चार अमेरिकी महिला राजनयिक, दफ्तर वाले भी हैरान

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,294
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
581
Total active cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
44,465,783
Total recovered
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles