Bihar के Bhagalpur में ‘श्रद्धा मर्डर’ पार्ट-2, बीच बाजार में महिला को टुकड़ों में बांटा
Breaking Desk | BTV Bharat
दिल्ली में 35 टुकड़ों वाले श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी अभी सुलझ ही रही थी कि बिहार के भागलपुर से एक और मामला सामने आ गया है। बिहार के भागलपुर से बीच बाजार में महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। दरअसल, आरोपियों ने पहले तो महिला की हत्या की और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए। मामले में मुख्य आरोपी शकील समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीच बाजार में एक महिला के टुकड़ें-टुकड़े कर डाले
बिहार के भागलपुर में हैवानों ने बीच बाजार में एक महिला के टुकड़ें-टुकड़े कर डाले। नीलम नाम की महिला बीच बाजार चिल्लाती रही लेकिन जल्लादों का दिल नहीं पसीजा। भागलपुर में इन राक्षसों ने पहले हाथ काटे फिर पैर और फिर उसे टुकड़ों-टुकड़ों में बांट दिया। नीलम की हत्या का आरोप शकील और शमीन पर लगा है। शकील और नीलम के बीच पैसों को लेकर विवाद था।
पुलिस ने शकील और शमीन को गिरफ्तार कर लिया
इस वजह से ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ। नीलम सिंधिया पुल के पास एक बाजार से गुजर रही थी तभी शकील ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद शकील ने धारदार हथियार से नीलम के ऊपर हमला किया और उसके शरीर को टुकड़ों में बांट दिया। इन जल्लादों को लगा कि नीलम की सांसें रुक चुकी हैं और वहां से तुरंत फरार हो गए। बाद में आसपास के लोग इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए लेकिन नीलम को बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शकील और शमीन को गिरफ्तार कर लिया।