spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलेंगे सिद्धू, पंजाब कलह पर लगेगा विराम

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में चल रही कलह के बीच शुक्रवार को विधायक नवजोत सिंह सिद्धू  (Navjot Singh Sidhu) दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे पार्टी की अंतरिम प्रधान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से उनके आवास पर मुलाकात करेंगे। इस दौरान पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद रहेंगे। उम्मीद है कि इस मुलाकात के बाद सिद्धू कोई बड़ा फैसला करेंगे। सूत्रों के अनुसार, सिद्धू  रात भर नहीं सोए और सुबह 6 बजे ही पटियाला से दिल्ली रवाना हो गए। वे सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी से भी मुलाकात करेंगे।

Punjab: खत्म हुई राजनीतिक कलह! अमरिंदर होंगे CM, सिद्धू बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष
कैप्टन ने किया सोनिया को फोन

इससे पहले गुरुवार शाम को सिद्धू को पार्टी का प्रदेश प्रधान बनाए जाने की खबरों से नाराज कैप्टन ने पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को फोन कर कहा कि पंजाब में 2022 का विधानसभा चुनाव उन्हीं की नुमाइंदगी में लड़ा जाएगा। कैप्टन ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब कांग्रेस का प्रधान भी उनकी मर्जी से ही बनेगा। उन्होंने सोनिया को यह भी आश्वासन दिया कि कांग्रेस फिर से पंजाब में पिछले विधानसभा चुनाव का इतिहास दोहराएगी।

सिद्धू के साथ कैबिनेट मंत्री

इधर, सिद्धू को चुनाव प्रचार समिति का प्रधान और कार्यकारी समिति का सदस्य बनाए जाने की बात चली तो उसके बाद सिद्धू भी खफा हो गए। नाराज सिद्धू ने चंडीगढ़ पहुंचकर अपने समर्थक कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ आगे की रणनीति तैयार की। बैठक में तय किया गया कि रणनीति के तहत सिद्धू एक दो-दिन में आलाकमान से बात करेंगे, जिसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। शुक्रवार सुबह सिद्धू के दिल्ली जाने की खबर आई।

Punjab: नवजोत सिंह सिद्धू की प्रेशर पॉलिटिक्स, Rahul Gandhi से फिर मिले रावत

बता दे पंजाब में कांग्रेस पार्टी के बीच चल रही कलह (Punjab congress crisis) पर हरीश रावत ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने संकेत दिए हैं कि आपसी मतभेद खत्म करने का फॉर्मूला ढूंढ लिया गया है। इसमें कैप्टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) पंजाब के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वहीं नाराज चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू (navjot singh sidhu) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ दो वक्रिंग प्रेसिडेंट भी बनाए जाएंगे। ये हिंदू और दलित समुदाय के होंगे।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles