spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

पत्नी के चलते बुरे फंसे सिंगर Honey Singh, जानें क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) को कौन नहीं जानता है, ब्लू आईज, हाई हील्स, अंग्रेजी बीट और थलाइवा जैसे तमाम गानों से यूथ को अपना फैन बना लेने वाले हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। अभी तक तो हनी सिंह अपने गानों को लेकर और अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियां बटोरते थे लेकिन इस बार तो हनी सिंह अपनी पत्नी को लेकर खबरों में आए है। गायक पर हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। और इसी के चलते पुलिस केस हो गया है।

अभिनेत्री लारा दत्ता बनी इंदिरा गांधी, जानें क्या है इसके पीछे पूरी कहानी

आपको बता दे कि सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) की पत्नी शालिनी ने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ के तहत कोर्ट में याचिका दी है। अपनी पत्नी के लगाए इन आरोपों के कारण हनी सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। शालिनी ने हनी सिंह पर शारीरिक और यौन हिंसा के साथ साथ मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया। इसके साथ ही शालिनी ने हनी सिंह समेत उनके माता-पिता और बहन पर लगाया है , अब देखना होगा कि कोर्ट से इस मामले पर क्या फैसला आता है।यह याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई।

वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। वहीं कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ एक नोटिस जारी किया है, जिसमें उन्होंने सिंगर से 28 अगस्त से पहले रिप्लाई फाइल करने की बात लिखी है दोनों की ज्वॉइंट प्रॉपर्टी को न बेचने और स्त्रीधन से छेड़छाड़ न करने पर भी हनी सिंह (Honey Singh) पर रोक लगाई गई है। और इसके साथ ही हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार के फेवर में ही ऑर्डर पास किया गया।

अगर हम बात करें हनी सिंह (Honey Singh) और उनकी पत्नी को लेकर तो जाहिर है ऐसा तो पहली बार हुआ है कि शालिनी खबरों मे आई है। गौरतलब है कि हनी सिंह तो कैमरे के सामने रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी शालिनी लाइमलाइट से खुद को दूर ही रखती हैं। बहुत कम लोग ही ये बात जानते हैं कि हनी सिंह ने इंड्स्ट्री में नाम कमान से पहले ही शालिनी से शादी कर ली थी। अगर इन दोनों की कहानी की बात करें तो हनी और शालिनी बचपन के दोस्त हैं और स्कूल के दिनों में दोनों को प्यार हो गया था।

इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। वहीं हनी सिंह (Honey Singh) बड़े स्टार हैं लेकिन उनकी पत्नी शालिनी अपनी जिंदगी को काफी प्राइवेट रखना पसंद करती हैं। शालिनी दिल्ली के एक पंजाबी परिवार से संबंध रखती हैं। दोनों ने 23 जनवरी साल 2011 में शादी की थी। सिख परंपरा से दोनों ने विवाह किया था। हनी और शालिनी ने दिल्ली के एक बाहरी इलाके में स्थित एक फॉर्महाउस में शादी की थी।

रियल लाइफ जोड़ी अली फजल और ऋचा चड्ढा अब बड़े पर्दे पर दिखाएगें कमाल

अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए एक बार हनी सिंह (Honey Singh) ने कहा था कि,- ‘मुझे लगता था कि उन्हें मेरे गाने पसंद नहीं लेकिन उन्होंने कभी मुझसे नहीं कहा कि तुम ऐसे गाने मत गाओ। वो रोमांटिक गाने सुनना पसंद करती हैं जो मैंने अभी तक नहीं गाए’। हनी सिंह की पत्नी शालिनी बेहद खूबसूरत हैं और अपनी खूबसूरती से वो बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर दे देती हैं। वहीं अब 10 साल की शादी के बाद दोनों के रिश्ते में दरार दिख रही है। सोशल मीडिया से लेकर अखबारों तक हर जगह फिलहाल तो हनी सिंह ही ट्रेंड कर रहे है। देखना होगा कि कोर्ट का क्या फैसला आता है, और क्या है सच्चाई केस की।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 7:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles