नई दिल्ली। दिल्ली उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कल जैसे ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि AAP उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। तो 70 सालों में पहली बार यूपी के नेताओं ने स्कूल और अस्पताल की बात करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा ”मैं 22 को लखनऊ आऊंगा, आप समय और स्थान तय कर लें, हम बहस करने के लिए तैयार है।
When CM said we'll contest 2022 UP elections, several ministers of UP Govt challenged us for a debate on Delhi schools' model vs UP schools' model. I accept the challenge. I'll come to Lucknow on Dec 22. Tell me who will be up for debate: Manish Sisodia, Delhi Dy CM & AAP leader pic.twitter.com/HXXUMVCYHV
— ANI (@ANI) December 16, 2020
मुझे दोनों चुनौतियां स्वीकार:सिसोदिया
उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा उत्तर प्रदेश के कई मंत्रियों ने कहा कि वो दिल्ली स्कूल मॉडल बनाम यूपी स्कूल मॉडल पर बहस करना चाहते हैं। उन्होंने आकर यूपी के स्कूल देखने की चुनौती भी दी है। मुझे दोनों चुनौतियां स्वीकार हैं।
उन्होंने कहा ”मैं यूपी के शिक्षा मंत्री को बता दूं कि मैं बहस करने के लिए 22 दिसंबर को लखनऊ आ रहा हूं। आप बता देना की योगी जी से बहस करनी है या उपमुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री से। मुझे समय और जगह भी बता दीजिए। हम खुली चर्चा करेंगे यूपी और दिल्ली के सरकारी स्कूलों पर”
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव लडे़गी। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है, और 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव होना है। इसको देखते हुए केजरीवाल में अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
योगी सरकार पर साधा निशाना
केजरीवाल ने विपक्षी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कई दलों की सरकार आई और सबने अपना घर भरने का काम किया है। इतना ही नहीं केजरीवाल ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि हमने जनआंदोलन के जरिये 8 साल पहले पार्टी बनाई थी। और जिसका रिज्लट देख सकते है कि AAP दिल्ली में 3 बार सरकार बनाने में सफल रही।
आगे केजरीवाल ने कहा कि जब यूपी में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था की कमी नहीं है, तो यूपी के लोगों को हर काम के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है? कानपुर के बच्चों को अच्छे कॉलेज के लिए दिल्ली क्यों आना पड़ता है? भारत का सबसे बड़ा राज्य सबसे बड़ा विकसित प्रदेश क्यों नहीं बन सका?