spot_img
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Sisodia Resigns: Manish Sisodia और Satyendar Jain का मंत्री पद से इस्तीफा | AAP | CM Kejriwal

Sisodia Resigns: Manish Sisodia और Satyendar Jain का मंत्री पद से इस्तीफा | AAP | CM Kejriwal

Breaking desk | BTV bharat

दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों मंत्री इस समय जांच एजेंसियों की गिरफ्त में हैं, जिसके बाद दोनों पर इस्तीफा देने का दवाब था। बता दें कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली शराब घोटाले में सीबीआई ने रविवार को ही गिरफ्तार किया है। वहीं सत्येंद्र जैन चिटफंड घोटाले में पिछले कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें ED ने गिरफ्तार किया था।

दोनों के इस्तीफों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूर कर लिया है

दोनों के इस्तीफों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंजूर कर लिया है। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के कुल 33 मंत्रालयों में से 18 मंत्रालय संभाल रहे थे, जिसमें से वित्त मंत्रालय, गृह मंत्रालय, आबकारी और PWD प्रमुख थे। इसके साथ ही सत्येंद्र जैन गिरफ्तारी से पहले स्वास्थ्य महकमा संभाल रहे थे लेकिन गिरफ्तारी के बाद इस विभाग का काम भी मनीष सिसोदिया ही देख रहे थे। जैन फिलहाल बिना किसी मंत्रालय के मंत्री बने हुए थे। वहीं सूत्रों के अनुसार खबर आई है कि फिलहाल सरकार में कोई नया मंत्री नहीं बनाया जाएगा। मौजूदा मंत्रियों में ही विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

ये भी पढ़े: Sachin Tendulkar Statue: मुंबई के Wankhede Stadium में लगेगा सचिन का स्टैच्यू, तेंदुलकर ने खुद बताई जगह

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 1:41 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 1:41 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 1:41 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 1:41 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles