spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

कोरोना से सीताराम येचुरी के बेटे का निधन, PM मोदी समेत इन नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बृहस्पतिवार को बताया कि उनके पुत्र आशीष का कोरोना वायरस के संक्रमण से निधन हो गया। आशीष येचुरी पेशे से पत्रकार थे और नौ जून को वह 35 साल के होने वाले थे। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में संक्रमण का इलाज करा रहे थे। उनके परिवार से जुड़े करीबी लोगों ने बताया कि दो सप्ताह तक बीमारी से लड़ने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े पांच बजे आखिरी सांस ली।

येचुरी ने ट्विटर पर लिखा, भारी दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि कोविड-19 से आज सुबह मैंने अपने बड़े बेटे आशीष येचुरी को खो दिया। मैं उन सभी का, डॉक्टरों, नर्सों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, सफाईकर्मियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमें हिम्मत दी और उनका उपचार किया तथा संकट के समय में हमारे साथ खड़े रहे।’’

आशीष ने एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म, चेन्नई से पढ़ाई की थी और उन्होंने दिल्ली में टाइम्स ऑफ इंडिया समेत कई मीडिया संस्थानों में काम किया। इसके बाद वह पुणे चले गये। आशीष येचुरी के साथ काम कर चुके पत्रकार उन्हें एक शालीन और जोशीले पत्रकार के रूप में याद करते हैं जिन्हें कई विषयों की गहरी जानकारी थी। वह गहन अध्ययनशील थे।

इन 10 राज्यों में तेजी बढ़ रहे हैं कोरोना के नए केस, केंद्र सरकार ने जारी की लिस्ट

सीताराम येचुरी के बेटे का निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं और अन्य लोगों ने आशीष के निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘सीताराम येचुरी के पुत्र आशीष के दुखद और असामयिक निधन पर उन्हें और उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्वीट कर येचुरी के बेटे के निधन पर शोक जताया है। थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘यह बहुत दुखी करने वाली खबर है। ईश्वर इस अपूरणीय क्षति को सहने की आपको हिम्मत दे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक प्रकट किया है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘सीताराम येचुरी के बेटे आशीष के निधन के बारे में दुखद सूचना मिली। शोक संतप्त परिवार को मेरी संवेदना।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने येचुरी के निधन पर शोक जताया। अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘सीताराम येचुरी और उनके परिवार के लिए मेरा मन दुखी है। संकट की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं। भगवान उनके बेटे की आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति मिले।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles