spot_img
31.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Skoda ने अपनी ब्रांड New Electric SUV कार को किया पेश, सिंगल चार्ज में मिलेगी 545KM की रेंज

नई दिल्ली। Skoda ने अपनी ब्रांड New Electric SUV कार को पेश कर दिया है। इस कार का नाम  Skoda Enyaq Coupe RS iV है। यह एक 5 सीटर एसयूवी कार है। इसके साथ एक आरएस वेरियंट में पेश किया गया है। चेक गणराज्य की वाहन निर्माता कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक रेसिंग स्पोर्ट्स मॉडल है। ये दोनों कार को एमईबी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Toyota बना रही चांद पर चलने वाली लूनर क्रूजर, साल के अंत में लैंड कराने की संभावना
131 एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल

Skoda की लेटेस्ट कार में स्टाइलिश फेस दिया गया है, जो मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स के साथ आता है। इल्यूमेनेटेड फ्रंट ग्रिल दी गई है, जिसे क्रिस्टल फेस नाम दिया गया है। इसमें 131 एलईडी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है।

स्कोडा की इस कार में एलईडी टेल लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसमें एयर डिफ्लेक्टर का इस्तेमाल किया गया है, जो वीआरएस स्पोर्ट्स वर्जन में आते हैं। Skoda Enyaq Coupe iV की लंबाई 1879 एमएम की है। साथ ही इसकी चोड़ाई 1,879 एमएम है। इसकी ऊंचाई 1622 एमएम की है। इसका व्हीलबेस 2765 एमएम का है।

एलॉय व्हील्स का उपयोग

इस कार में 20 इंच का एलॉस ब्लैक एलॉय का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 21 इंच के व्हील का इस्तेमाल किया गया है। वहीं आरएस वेरियंट में बैक साइड पर डार्कर इस्तेमाल किया गया है।

Skoda Enyaq Coupe iV का इंटीरियर

Enyaq Coupe iV और आरएस वर्जन में कार्बन फाइबल इनसेर्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। कार में स्पोर्ट्स सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। जिसमें हेडरेट्स भी मौजूद हैं। स्टीयरिंग व्हील्स पर मल्टीफंक्शन का इस्तेमाल किया गया है।

कार के अंदर 5.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर है। इसमें 13 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन सिस्टम मौजूद हैं। इसमें 13 स्पीकर्स का कानटून साउंड सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग पैड भी मिलेगा। इसमें 570 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

बैटरी और उनकी पावर

स्कोडा की यह कार चार अलग -अलग पावर बैकअप के साथ आती है और दो बैटरी साइज के साथ आती है। जहां 132kW के लिए 60 वर्जन के साथ 62 kWh की बैटरी दी गई है। इसमें रियर व्हील ड्राइव मिलती है। इसके अलावा दूसरा ऑप्शन 150 kW केस में 80 के साथ 82 kWh की बैटरी इस्तेमाल की गई है, जो रियर व्हील ड्राइव देती है।

इसके अलावा 195 किलोवाट के साथ 82 किलोवाट की बैटरी मिलती है और इसमें फोर व्हील ड्राइव मिलती है। वहीं, आरएस iV में पावरफुल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो 295 एचपी की पावर और 460 एनएम का टॉर्क पैदा कर सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles