spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Smriti Irani ने किया Priyanka के नारे पर कटाक्ष, कहा- घर पर लड़का है,  पर लड़ नहीं सकता!

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नारे ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि, ‘घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।’ वहीं,   ईरानी ने एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi)) और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर भी व्यंग्य किया है।  ईरानी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। इसके साथ ही कहा कि ‘हम उम्मीद करते हैं कि नीति एवं विकास और लोकतंत्र को मजबूत करने पर विचार विमर्श होगा।’

Punjab: कांग्रेस नेता सुखपाल खैहरा को ED ने किया गिरफ्तार


प्रियंका गांधी के प्रस्ताव पर पलटवार

प्रियंका ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) में 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को खड़ा करने की घोषणा करते हुए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था। इस नारे का जिक्र करते हुए ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि इसका अर्थ हुआ कि ‘घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता।’  केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने महिला उम्मीदवारों को 40 फीसदी टिकट देने के प्रियंका गांधी के प्रस्ताव पर पलटवार किया। कहा कि, ‘इसका अर्थ यह है कि वह वह महिलाओं को 60 प्रतिशत टिकट नहीं देना चाहतीं।’

 

smriti irani
priyanka gandhi

 

Smriti Irani ने राहुल गांधी पर कसा तंज

Smriti Irani ने कहा, ‘मैं यह नहीं कह रही कि राजनीति और लोकतंत्र में लोगों को कोशिश नहीं करनी चाहिए। जीत और हार राजनीति का हिस्सा है। मैं भी 2014 में हार गई थी, लेकिन सवाल यह है कि लोगों का आपके प्रयासों पर कितना विश्वास है।’  ईरानी ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए कहा, ‘क्या लोगों में उस व्यक्ति को लेकर भी यह भावना है?’   उन्होंने कहा कि महिला नेताओं से यह अपेक्षा नहीं करनी चाहिए कि वे केवल समाज की महिला सदस्यों के लिए ही काम करेंगी।

PM Modi बने Twitter पर दुनिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली शख्स, देखें लिस्ट!

क्या भाजपा ध्रुवीकरण के फार्मूले पर काम करती है?

इस सवाल पर Smriti Irani ने कहा कि, ‘क्या आपको लगता है कि इस देश के नागरिक राजनीतिक विश्लेषण नहीं कर सकते और वह किसी फॉर्मूले के कारण वोट देंगे?’ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गत 31 अक्टूबर को हरदोई में एक कार्यक्रम में कहा था कि महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना बैरिस्टर बने और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और इससे पीछे नहीं हटे।

अखिलेश यादव के बयान पर ईरानी का जवाब

अखिलेश यादव के इस बयान पर ईरानी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह तुलना फिर से दिखाती है कि ‘लड़के हैं, लड़ नहीं सकते।’  उन्होंने कहा, ‘‘सरदार पटेल अतुलनीय हैं। पांच सौ रियासतों में एकता की भावना जगाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। आप कल्पना कर सकते हैं कि उनका व्यक्तित्व कितना ‘विराट’ रहा होगा।’ ईरानी ने कहा, ‘क्या आप उस व्यक्ति की तुलना उस सज्जन (जिन्ना) से कर सकते हैं,  जिन्होंने कहा था कि चलिए,  धर्म के आधार पर हम देश को विभाजित करते हैं।’

smriti irani
akhilesh yadav

सलमान खुर्शीद की हालिया किताब का जिक्र

Smriti Irani ने कहा कि, ‘एक ने देश को एकजुट करने की दिशा में काम किया। वहीं, दूसरे ने इसे तोडने की दिशा में काम किया।’  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से करने वाली सलमान खुर्शीद की हालिया किताब को लेकर ईरानी ने कहा कि उन्होंने (खुर्शीद ने) 15 साल पहले भी एक किताब लिखी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि 1984 के दंगों में ङ्क्षहदुओं और सिखों ने अपने पापों का भुगतान किया था।  ईरानी ने ‘ङ्क्षहदुत्व पर किसी एक दल नहीं, बल्कि हर किसी का अधिकार होने’ संबंधी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि अवसरवादी ङ्क्षहदू या राजनीतिक ङ्क्षहदू और ‘सनातन’ ङ्क्षहदुओं के बीच अंतर है।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles