spot_img
30.7 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

Mussoorie Snowfall: मसूरी और धनोल्टी में फिर से बर्फबारी, पर्यटकों ने की जमकर मस्ती

नई दिल्ली। पहाड़ों की रानी मसूरी और धनोल्टी में रविवार के बाद सोमवार को फिर से बर्फबारी (Mussoorie Snowfall) हुई है। सोमवार तड़के मसूरी के लालटिब्बा में बर्फबारी हुई है। शहर में भी हल्की बर्फ पड़ी, लेकिन वह रुकी नहीं। बर्फबारी होने पर पर्यटकों ने जमकर मस्ती की।

Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, कड़े नियमों के बीच होंगे मतदान

पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी

बता दें कि, लालटिब्बा और बुरांशखंडा (Mussoorie Snowfall) में पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा।पर्यटक बर्फ के साथ मस्ती कर रहे है। साथ ही कई लोग बर्फ से ढंकी पहाड़ियों की खूबसूरती कैमरे में कैद करते नजर आए। वहीं, पर्यटकों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले नजर आए। वहीं कई पर्यटकों के धनोल्टी रुख करने से जाम की स्थिति बनी रही।

Mussoorie Snowfall

पुलिस ने पर्यटकों को रोका

वहीं, रविवार को बड़ी संख्या में पर्यटकों के मसूरी (Mussoorie Snowfall) पहुंचने पर पुलिस ने बाटाघाट के पास पर्यटकों को रोक दिया और कई लोगों को लौटा दिया था। इस बात को लेकर पर्यटकों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस का कहना है कि जाम से निपटने के लिए पर्यटकों को सिर्फ थोड़ी देर के लिए रोका गया था।

Mussoorie Snowfall


पर्यटकों की वजह से बन रही जाम की स्थिति

धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फ (Mussoorie Snowfall) देखने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, हरियाणा सहित एनसीआर क्षेत्र से पर्यटक मसूरी पहुंच रहे हैं। इससे शहर में जाम की स्थित बन रही है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के लिए बाटाघाट पर बैरिकेडिंग लगाई है।

Mussoorie Snowfall

वहीं धनोल्टी में दो दिन से हो रही बर्फबारी से बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है। चंबा-मसूरी मोटर मार्ग से बर्फ हटाने के लिए दो जगह जेसीबी मशीन काम कर रही है। छोटे वाहनों का आवागमन जारी है।
Mussoorie Snowfall

पर्यटक भी पहुंच रहे हैं, लेकिन बिजली और पानी की आपूर्ति न होने से वापस जाने को मजबूर है। यहां जगह-जगह पर जाम लग रहा है। वहीं धनोल्टी में 1 फीट बर्फ गिरी है। जो किसानों के लिए अच्छी बताई जा रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 11:22 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles